नामांकन में गृहमंत्री ने दिखाई कांग्रेस की ताकत तो भाजपा ने दिखाया अपना दम वही आम आदमी पार्टी ने उतारा अपना प्रत्याशी…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी करने दुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस के दिग्गज नेता गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसियों के साथ अपना नामांकन जमा कराया तो भाजपा के रिकेश सेन भी पहुंचे विशाल रैली के साथ वही आम आदमी पार्टी से दुर्ग शहर के लिए संजय दुबे ने पेश की दावेदारी। गौरतलब है की आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर अब सभी 6 विधान सभा के प्रत्याशियों ने अपना दम खम दिखाते कलेक्टोरेट पहुंच अपना नामांकन फार्म जमा कराया तो वही सेकडो की संख्या में उनके साथ पहुंचे समर्थको और कार्यकर्ताओ ने अपने अपने नेताओ को लेकर ढोल नगाड़े के साथ ही जमकर की नारेबाजी।
इस दौरान दुर्ग ग्रामीण से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,गजेंद्र यादव,ललित चंद्राकर,डोमन लाल कोसेवाड़ा,रीकेश सेन,प्रेम प्रकाश पांडे,संजय दुबे,संजीत विश्वकर्मा,सहित अन्य निर्दलीय पार्टियों ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया।

आपको बता दे की मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के द्वारा छत्तीसगढ़ विधान सभा में इस बार 45 सीटो पर ही चुनाव लड़ाने की बात सुनाई दी है वही दुर्ग शहर विधान सभा के लिए अब तक डॉक्टर एस के अग्रवाल अपनी उम्मीदवारी के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन पार्टी हाईकमान के निर्देश के बाद अब सारा मामला शांत हो गया हालाकि दुर्ग शहर सीट के लिए पहले ही दिन दो प्रत्याशियों ने अपने नाम का आवेदन ले लिया था मगर दिल्ली के आदेश के बाद अब मामला ठंडे बस्ते में चला गया,,,इसी कड़ी में शुक्रवार को पार्टी से मिले निर्देश पर दुर्ग कसारिडीह निवासी संजय दुबे ने आम आदमी पार्टी से अपना नामांकन पत्र लिया है अब देखना होगा की दिल्ली से आप पार्टी प्रत्याशी को लेकर किसके नाम पर मुहर लगाई जाती है हालाकि जिस तरह से अचानक नामांकन फार्म लेने संजय दुबे ने अपनी विश्वनीयता दिखाई है उससे तो ऐसा लगा की दिल्ली हाईकमान के द्वारा ही इन्हें नामांकन फार्म लेने कहा गया।
