
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर जैसे जैसे समय नजदीक आते जा रहा है वैसे वैसे राजनेतिक पार्टियों के गलियारों में किए गए कार्यों की बाते आम होने लगी है,वही जिस जगह पर कार्य हुए है उसको लेकर अब किए गए विकास कार्यों का भी पर्चा आम हो गया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा अपने कार्य काल में किए गए विकास कार्य की एक लंबी फेहरिस्त अब दुर्ग ग्रामीण की जनता और विपक्ष के लोगो के लिए सामने आई।

• स्कूल शिक्षा विभाग: स्वामी आत्मानंदन अंग्रेजी माध्यम स्कूल नगपुरा, निकुम,अंडा, तिरगा, कातरो, अंजोरा ख, पुरैना, चंदखुरी, रिसाली, उतई व पाउवाटा, विभिन्न स्कूलों में आहता, अतिरिक्त कक्ष, मरम्मत, शौचालय, पेटिंग कार्य, करगाडीह में प्रा. शाला से मिडिल स्कूल में उन्नयन, गनियारी, कोलिहापुरी, मोहलई में मिडिल से हाई स्कूल में उन्नयन, कुथरेल, स्टेशन मरोदा, बिरेझर, होदा में हाई स्कूल से हाईट सेकंडरी में उन्नयन।
● उच्च शिक्षा विभागः नवीन महाविद्यालय निकुम, मचांदुर, नगपुरा, रिसाली एवं धनोरा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी महाविद्यालय। साथ ही विभिन्न संकायों के विषयों को प्रारंभ किया गया
• स्वास्थ्य विभागः खुरसुल, रसमड़ा, अंडा, अंजोरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बोरई में उप.स्वा.केन्द्र, निकुम मे 30 बिस्तर अस्पताल व कर्मचारी व लेबर रूम ।
● लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीः नलकूप खनन कुल 212 स्थान, नलजल योजना अंतर्गत कुल 72 कार्य।

● लोक निर्माण विभागः यात्री प्रतिक्षालय – विधानसभा के विभिन्न स्थानो में रोड़ निर्माण । अण्डा से मिनीमाता चौक पुलगांव तक 4 लाईन रोड़, मिनीमाता फुलगांव चौक से अंजोरा तक 4 लाईन रोड़, दुर्ग से उतई पाटन तक 4 लाईन रोड़, महाराजा चौक से बोरसी स्कूल तक फोरलेन, बोरसी – हनोदा- कोडिया – भानपुरी मार्ग एवं सम्पूर्ण दुर्ग ग्रामीण में सी.सी. रोड़ एवं आंतरिक सड़के । उच्चस्तरीय पुल निर्माण – चिखली बेलौदी में उच्च स्तरीय पुल, भानपुरी कोड़िया में, चिरपोटी से कातरो मे उच्चस्तरीय पुल, अण्डा-जंजगिरी- पउवारा नाला पर पुल, अंजोरा- चंगोटी-भरदा शिवनाथ पर उच्चस्तरीय पुल, अण्डा से निकुम मार्ग पर पुल, उतई- पाउवारा-जंजगिरी- अण्डा जंजगिटी नाला में उच्च स्तरीय पुल, दुर्ग- नगपुरा- करला कोटनी में उच्चस्तरीय पुल ।
● नगर निगम रिसाली: आंगनबाड़ी भवन, सामु भवन, बोर खनन, डामरीकरण,यात्री प्रतिक्षालय, सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर, उद्यान निर्माण, खेल मैदान, जिम भवन, 30 बिस्तर अस्पताल, विधुतीकरण, मंच, मंदिर मरम्मत, नाली निर्माण, पुलिया, पाईप लाईन विस्तार, शाला भवन मरम्मत, स्वामी आत्मानंद स्कूल, एसएलआरएम सेंटर, तालाब जिर्णोद्वार, गौठान निर्माण, औक्सिजोन, वाटर एटीएम आदि विकास कार्य। नगर पंचायत उतई: उतई नगर से विभिन्न ग्रामो तक पहुंच मार्ग, विभिन्न वार्डों मेसी.सी. रोड़, विश्राम गृह, बाई पास की सौगात, पालिका बाजार, आत्मानंद स्कूल, दानवीर तुलाराम महाविद्यालय, 30 बिस्तर आइसोलेशन कक्ष, हाट बाजार, धनवंतरी औषधालय
● जल संसाधन विभागः विभिन्न ग्राम पंचायतों में रेस्ट हाउस मरम्मत, पिचिंग, तटबंध व पुल निर्माण, लाईनिंग कार्य, फुटब्रीज कार्य व जलधारण क्षमता बढ़ाये गए।
● धर्मस्व विभागः विभिन्न ग्राम पंचायतों में मंदिर के जीर्णोद्वार / मरम्मत एवं अन्य कार्य।
• डी. एम. एफ. : विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य, शिक्षा आंगनबाड़ी आदि क्षेत्र मे कार्य।
• क्रेडाः क्रेडा अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन, सोलर हाई मास्क, इंदिरा गांव गंगा सोलर पंप योजना, सौर सुजला योजना अंतर्गत सोलर पम्प, सोलर पावर प्लांट, स्ट्रीट लाइट, सोलर कोल्ड स्टोरेज आदि कार्य।
• कृषि उपज मंडी: विभिन्न ग्राम पंचायतो में सामाजिक भवन, डोम शेड निर्माण, किसान कुटीर, व्यवसाहिक परिसर, हार्ट बाजार, सीसी रोड, कला मंच, सर्व सम्मान भवन।
+++
