लोकतंत्र के इस महापर्व के अवसर पर द सिटी रिपोर्ट न्यूज की अपील…..
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 17 नवंबर को अपने कीमती मतों का उपयोग जरूर करें….स्वस्थ्य रहिए,खुश रहिए !!
सुराना कॉलेज वार्ड 40 में वोरा का जनसंपर्क अभियान…

Thecityreportnews@Durg. वार्ड नंबर 40 सुराना कॉलेज वार्ड की पार्षद श्रीमती नजहत परवीन के नेतृत्व में आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय प्रत्याशी श्री अरुण वोरा जी के द्वारा घर घर जाकर जनसंपर्क किया गया एवं छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन को बताया गया जिसमें 200 यूनिट तक बिजली फ्री और 500 रसोई गैस में सब्सिडी दी जाने की बात कही गई वहीं वार्ड 40 की जनता ने दुर्ग के विधायक श्री अरुण वोरा जी की सरलता सहजता और मिलनसारिता को देखते हुए उन्हें अपना भरपूर स्नेह स्वरूप जगह-जगह आरती उतारी गई तिलक लगाकर विजयश्री का आशीर्वाद देकर स्वागत किया गया।


वार्ड 40 के निवासियों का अपार स्नेह देखकर श्री अरुण वोरा जी प्रफुल्लित हो गए।
इस अवसर पर वार्ड 40 के पूर्व पार्षद मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद,कौशल किशोर सिंह, प्रदीप सहगल,सेक्टर हेमंत तिवारी, पाशी अली, हाजी इस्माइल चौहान, मीना पाल, नंदकिशोर शर्मा वाहिद चौहान, निर्मला जेम्स,निरुपमा जस्सल, प्रकाश शिवनकर, खुशबू साहू, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के साबिर भाई,बिंदु राजपूत,अनिल देशमुख,अश्विनी जांगड़े, दिनेश नंदनवार, पोरस साठवाने, सुशील केसरी, हेमंत साहू,संगीता पात्रे,गायत्री यादव,टिकेश्वरी साहू, गायत्री सिन्हा, कमल जगने,गुलाब वर्मा,चिराग शर्मा, सहित भारी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे।
