रुझान के मुताबिक इस चुनाव में सभी प्रत्याशियों के बीच कांटे का टक्कर माना जा रहा…
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. सतरूपा शीतला सेवा समिति (शीतला मंदिर) सिविल लाइन कसारीडीह के 4 वर्षीय कार्यकाल वाले प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के लिए आज 11 फरवरी को 4 पदों के लिए मतदान होंगे। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुल 155 मतदाता करेंगे। मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। तत्पश्चात मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
इस चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोमनाथ साहू, संजय सिंह, उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी शिवसागर सिन्हा, बीएस चंदेल, सचिव पद प्रत्याशी आलोक गुप्ता, प्रदीप देशमुख और कोषाध्यक्ष पद प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार धर्माकर, संतोष कुमार सिन्हा के बीच सीधा मुकाबला है।
मतदान के एक दिन पहले शनिवार को प्रत्याशियों ने मतदाताओं को साधने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। रुझान के मुताबिक इस चुनाव में सभी प्रत्याशियों के बीच कांटे का टक्कर माना जा रहा है। जिससे परिणाम रोचक आने की संभावना है।
बहरहाल सभी प्रत्याशी शनिवार को भी लगातार जनसंपर्क में जुटे रहे। मंदिर समिति में 7 पदों के लिए निर्वाचन होता है। तीन पदों पर पदाधिकारी पहले ही निर्वाचित घोषित किए गए हैं जिनमें संयुक्त सचिव पद पर श्रीमती चंपा साहू, प्रबंधकारिणी सदस्य पद पर तामेश्वर यादव व श्रीमती पुष्पा श्रीवास के नाम शामिल हैं।
