मुख्य अतिथि श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से) पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज की उपस्थिति एवं श्री जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक जिला-दुर्ग की अध्यक्षता में संपन्न….
अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2024 का दो दिवसीय आयोजन के समापन पर दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने किया खिलाडिय़ों का सम्मान इस अवसर पर ग्राउंड में पुलिस महकमें के सभी अधिकारी रहें मौजूद ….

Thecityreportnews@दुर्ग. अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2024 का दो दिवसीय आयोजन के समापन अवसर पर दुर्ग के पुलिस लाइन स्थित पुलिस ग्राउड में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला-दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा के लगभग 120 खिलाडिय़ों की कुल 21 प्रतियोगिताएँ फुटबाल, व्हालीबाल, हैण्डबाल, बास्केटबाल, हॉकी, कबड्डी, बाक्सिंग,जूडो,वुशू एवं एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
समापन समारोह के अवसर पर खेल आयोजन समिति के सचिव श्री अनुराग झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) जिला दुर्ग द्वारा अतिथियों का अभिवादन कैप एवं बैच लगाकर किया गया। इसके पश्चात श्री जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक जिला-दुर्ग द्वारा अपने उद्द्बोधन में अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2024 में जिला-दुर्ग बालोद एवं बेमेतरा के खिलाडिय़ों द्वारा फुटबाल,व्हालीबाल,हैण्डबाल,बास्केटबाल,हॉकी,कबड्डी,बाक्सिंग,जूडो,वुशू एवं एथलेटिक्स खेलों में सम्मिलित होकर अपनी खेलों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। इस खेलकूद के आयोजन से प्रतिभागियों में स्वस्थ खेल भावना का विकास तो हुआ ही है साथ ही हार-जीत को सामान रूप से स्वीकार करने की क्षमता का भी विकास हुआ है। यद्यपि जिला पुलिस बल का दायित्व राज्य में आंतरिक सुरक्षा बनाए रखना तथा लगातार व्हीव्हीआईपी/व्हीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए साहस का परिचय देना है जिसके लिए हम पूर्ण समर्पित है और कर्तव्य का निर्वहन हेतु दूर-दराज के क्षेत्रों में जहाँ अपनी खेल प्रतिभा निखारने का उन्हें अवसर नहीं मिल पाता फिर भी हमारे खिलाडिय़ों ने तैनाती स्थान पर उपलब्ध संसाधन से अभ्यास कर प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
अन्तर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2024 में प्रतिभागी विजेता खिलाडिय़ों तथा प्रतियोगिता में ऑल ओवर चैम्पियन की टीम को बधाई दी गई। जो टीम एवं खिलाड़ी विजेता नहीं हुये उन्हे आने वाली प्रतियोगिता में अच्छे प्रर्दशन करने की अपेक्षा करता हूँ। अन्तर जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता खेल जगत का प्रथम पायदान है, जिससे बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आगे की प्रतियोगिताओं में भाग लिया जा सकता है कहा गया।

इसके पश्चात् मुख्य अतिथि श्री रामगोपाल गर्ग(भा.पु.से) पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा अपने उद्बोधन हमें अपने मानव जाति के इतिहास पर दृष्टि डालने से ज्ञात होता है कि आदिकाल से ही मानव समाज मे खेलकूद का आयोजन होता रहा है। जो प्रारंभिक स्वरूप में निश्चित नियमों की श्रृंखला में बाध्य नहीं था किन्तु समय काल में प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं निश्चित नियम व पद्धति द्वारा होने लगा है। हमें स्मरण रखना है कि खेलकूद के माध्यम से अनुशासन प्रियता,पारस्परिक सहयोग, सहिष्णुता,प्रेमभाव तथा आत्मविश्वास का भाव जागृत होता है। विभिन्न खेलकूद के आयोजन से स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना का विकास तो होता ही है साथ ही हार-जीत को समान रूप से खेल भावना को स्वीकारने की क्षमता का भी विकास होता है। खेलकूद जहाँ एकता एवं बंधुत्व की भावना पैदा करता है वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मांस पेशियों एवं विभिन्न अंगो को संतुलित तथा परिपक्व बनाने में उर्जा सृजित करने का काम करता है।
राज्य निर्माण के बाद विभाग द्वारा विभिन्न खेल स्पर्धाओं के आयोजन हेतु इकाई स्तर से राज्य स्तर का खेल प्रारूप अब विधिवत तैयार कर लिया गया है आवश्यकता इस बात की है कि हमारे खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्रीड़ा जगत में राज्य की पहचान बनाएँ। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिभागियों एवं आयोजको को सतत् अभ्यास एवं दृढ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होगी। आशा करता हूँ कि वर्ष 2024-2025 मे राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में हमारे पुलिस प्रतिभागी बेहतर प्रदर्शन कर छ.ग. राज्य एवं पुलिस विभाग को गौरवान्वित करेंगे। मैं खेल प्रतिभागियों प्रशिक्षकों एवं आयोजको को उनके लक्ष्य की प्राप्ति हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रदान करता हूँ कहा गया।
इसके पश्चात् एथलेटिक्स के सभी खेल प्रतिभागियों को प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण एवं रजत पदक से पुरूस्कृत किया गया तथा टीम गेम्स के विजेता एवं उप विजेता खिलाडिय़ों को कप देकर ईनाम वितरण किया गया। खेल प्रतियोगिता में 43 गोल्ड,11 सिल्वर एवं 11 ब्रोंज मेडल लेकर ओव्हर ऑल चैम्पियनशीप का खिताब जिला-दुर्ग के नाम रही। दुर्ग जिले में विभिन्न जिलों से आये हुये खिलाडिय़ों ने खेल के आयोजन की उत्तम व्यवस्था के लिये पुलिस अधीक्षक, दुर्ग एवं आयोजन समिति दुर्ग की प्रशंसा की है तथा ऐसे ही खेल का आयोजन पुलिस विभाग में होते रहे ऐसी इच्छा जाहिर की है।
समापन समारोह के अवसर पर इसके पश्चात् श्री अभिषेक झा, रापुसे. अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला दुर्ग द्वारा अतिथियों का आभार प्रतिवेदन वाचन पढ़ा गया। खेल के आयोजन में सहयोग हेतु बी.एस.पी. के रेफरी एवं जिला शिक्षा विभाग के पी.टी.आई. का विशेष योगदान रहा। खेल समापन आयोजन के अवसर पर उद्?द्योषिका श्रीमती ममता ध्रुव,आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुर्ग के द्वारा मंच संचालन किया गया। इस दौरान जिले में पदस्थ श्री अनुराग झा, रापुसे. अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला-दुर्ग, श्री अभिषेक झा,रापुसे. अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला-दुर्ग, श्रीमती मीता पवार रापुसे. अति. पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) जिला-दुर्ग, श्री अक्षय प्रमोद साबरा, परिवीक्षाधीन भापुसे:, श्री मणीशंकर चन्द्रा, रापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, श्री विश्वदीपक त्रिपाठी, रापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, श्री आशीष बन्छोर, रापुसे, नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी, श्री चन्द्रप्रकाश तिवारी, रापुसे. उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला-दुर्ग, श्री विनोद मिन्ज, रापुसे. उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) जिला-दुर्ग, श्री एलेक्जेंडर किरो, रापुसे. उप पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) दुर्ग, श्री नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, दुर्ग एवं जिला दुर्ग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थिति थे।
