कोशिश स्टार म्यूजिकल एवं सोशल ग्रुप के द्वारा इंदिरा मार्केट प्रेस कॉम्प्लेक्स के पास होगा आयोजन…
सदाबहार गीतों को लेकर इस बार 19 कलाकारों द्वारा दी जा रही प्रस्तुति…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग.
कोशिश स्टार म्यूजिकल एवं सोशल ग्रुप की ओर से एक बार फिर नए पुराने सदाबहार फिल्मी नगमा को लेकर 2 मार्च दिन शनिवार शाम 5 बजे से इंदिरा मार्केट स्तिथ प्रेस कॉम्प्लेक्स के पास अपनी शानदार प्रस्तुति देने जा रही है गौर तलब है कि कोशिश स्टार ग्रुप अपने सभी कार्यक्रमों में समाज के प्रमुख हस्तियां महिलाओं खिलाड़ियों, समाज, संस्थाओं एवं संगीत व कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का सम्मान करती आ रही है।

इस अवसर पर कोशिश स्टार ग्रुप के संचालक जाहिद अली ने बताया कि इस बार भी ग्रुप द्वारा दुर्ग जिला पत्रकार परिषद के प्रमुख पदाधिकारी का इस गीत संगीत में मंच के माध्यम से सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है साथ ही दुर्ग शहर के व्यापारी बंधुओ, मजदूर बंधुओ और आम जनमानस को संगीत की लहरों से मुग्ध करने का प्रयास करेगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल होंगे बही कार्यक्रम की अध्यक्षता कोशिश ग्रुप के संयोजक नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर करेंगे तथा विशेष अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र साहू, पार्षदगण एमआईसी पीडब्लुडी प्रभारी अब्दुल गनी, भोला महोबिया, अजीत बैध, वरिष्ठ समाज सेविका रतना नारमदेव, महिला बाल विकास की सदस्य प्रीति अजय बेहरा, समाजसेवी गुरमीत धनी, प्रदेश बजरंग दल प्रमुख गौतम जैन, भाजपा युवा नेता संजय सिंह, नीतू साहू ,वाइस ऑफ़ छत्तीसगढ़ के संचालक अनिल बल्लेवार, राजेश जैन, विजय दुबे, प्रसिद्ध सिंगर आरती जयकुमार ,मुन्ना खान, छत्तीसगढ़ गायिका नीतू सिंह आदि रहेंगे।

इस अवसर पर कोशिश स्टार ग्रुप के मंच पर अपनी सुरीली मधुर प्रस्तुत देने वाले अंचल के सुपरस्टार सिंगर जानकी रमैया, शारिक अली मनी, संजय लारुकर, आरिफ हुसैन, विक्रम ठाकुर, आफताब आलम, पीयूषा मनहरे, माधुरी आनंद, सूर्य कला, नरेंद्र गहलोत, रमेश पांडे, परवीन खान, सरोज दुबे,प्रगति दुबे, गौतम जैन, रजत जैन, संजय दुबे, प्रकाश सोनी सहित कोशिश स्टार ग्रुप के संचालक जाहिद अली भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर कोशिश ग्रुप ने शहर के समस्त आम जनमानस के साथ-साथ सभी संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।
