कांग्रेस जनों को एकजुटता के साथ भाजपा के फैलाएं झूठ का पर्दाफास करने के लिए तैयार रहने को कहा…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग.
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा राजीव भवन कांग्रेस भवन में आज जिला कांग्रेस कमेटी के सभी प्रकोष्ठों की सामूहिक बैठक आयोजित की गई इस बैठक में आगामी लोकसभा हेतु रोड मैप तैयार कर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंप गई ब्लॉक स्तर, वार्ड स्तार ,बूथ स्तरीय एवं वार्ड समन्वयक स्तर पर जवाबदेही तय की गई।
बैठक में सर्वप्रथम सभी वरिष्ठ जनों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष गया पटेल ने स्वागत भाषण में कांग्रेस जनों को एकजुटता के साथ भाजपा के फैलाएं झूठ का पर्दाफास करने के लिए तैयार रहने को कहा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि हमें बूथ स्तर पर लोगों के बीच जाना होगा एवं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए वादा खिलाफी को लोगों को बताना होगा ,कांग्रेस के लिए एक-एक सीट कीमती है ,दुर्ग की सीट हमें जितनी है ,दुर्ग लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू सहज सरल व्यक्तित्व के धनी है एवं सदैव लोगों के बीच उपस्थित रहकर उनके दुख सुख में साथ देते हैं कांग्रेस पार्टी का एक ही लक्ष्य है दुर्ग लोकसभा को हम जीत कर अपने नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर सौपनी है ,राहुल गांधी जी का स्पष्ट और पारदर्शिता विचारधारा है जिसमें संपूर्ण वर्ग को एक साथ लेकर चलने की सोच रही है।

लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें वोट मांगने की शुरुआत अपने घर से अपने परिवार से करनी है अपनी माता बहनों को इसके लिए प्रेरित करना है आज विगत 10 वर्षों में भारत हर मामले में पिछड़ा हुआ है केवल कुछ पूंजीपति ही इस देश का अधिकतम पैसा अपने पास रखे हुए हैं ,संवैधानिक रूप से भी देश में विसंगति है इन सबको दूर करने के लिए कांग्रेस से एक विकल्प है जो पिछले 70 साल में देश के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है हमें इसी परंपरा को आगे बढ़ते हुए दुर्ग सदैव ही कांग्रेस की पारंपरिक सीट रही है उसे फिर से वापस हासिल कर केंद्र में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में सहयोग करना है आभार प्रदर्शन मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अलताफ अहमद ने किया।
इस कार्यक्रम में अरुण वोरा राजेन्द्र साहू गया पटेल आरएन वर्मा कमल नारायण रुंगटा महेंद्र सक्सेरिया सुशील भारद्वाज संदीप वोरा मोहित वालदे विमल यादव बृजमोहन तिवारी सय्यद अनीस राजा दुष्यंत देवांगन हेमा साहू निकिता मिलिंद दीपक सिंह ज्ञानेश्वर बांगडे परमजीत सिंह भुई अनूप वर्मा राहुल अग्रवाल बसंत खिलाड़ी जगमोहन ढीमर गणेश सोनी रतन निषाद हेमंत तिवारी जितेद्र तिवारी राजू भाटिया अजय कुमार गुप्ता प्रीतम देशमुख छाया चौधरी मीना पॉल मोहनलाल फिरोज खान ज्ञानेंद्र देवांगन भूपेंद्र सिंह सनी साहू उज्जवल सरस सत्यवती वर्मा एनी पीटर अनिल केसरवानी दिनेश पटेल अशोक मेहरा बृजलाल पटेल लीखन साहू शिशिरकांत कसार पप्पू श्रीवास्तव शिवाकांत तिवारी अनूप पाटिल पासी अली फतेह सिंह भाटिया यश बकलीवाल वरुण केवलतानी रुपेश शर्मा दिनेश साहू पीयूष गुणधने प्रियम पीयूष अमोल दीपांशु भावेश वंशु गणेश प्रताप सिंह प्रतीक कुमार अमन टंडन आकाश यादव कृष्ण यादव समय लाल साहू रमेश शर्मा हितेश सेन नंदकिशोर शर्मा,भूपेंद्र सेन सुनीता बाग ललित ढीमर अनीश मोठाई राकेश साहू राकेश ठाकुर राकेश यादव प्रदीप सूर्यवंशी संजय दिल्लीवार रमेश कुमार दिल्लीवार विजय साहू केशव साहू रमीज़ रजा, राहुल शर्मा ,गोल्डी ,राज देवांगन राहुल यादव सोनू साहू अली असगर भरत दास मानिकपुरी बेनूराम साहू राकेश सिंह निखिल खिचड़िया राजा विक्रम बघेल राजू कुमार वर्मा भीमा चौहान सुरेश जंघेल मनीष यादव हरीश साहू कृष्णा देवांगन देवसेना प्रेमलता साहू माहेश्वरी ठाकुर निर्मला साहू खिलेश्वरी देवांगन प्रीति साहू सोनू साहू चिराग शर्मा एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
