बूथ अध्यक्षों की आवश्यक बैठक भाजपा जिला कार्यालय प्रियदर्शनी परिसर सुपेला में आहूत की गई…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग
भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई में भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडल पूर्व , पश्चिम,खुर्सीपार के बूथ अध्यक्षों की आवश्यक बैठक भाजपा जिला कार्यालय प्रियदर्शनी परिसर सुपेला में आज शाम 5 बजे आहूत की गई।

जिसमे बैठक में प्रभारी चंदूलाल साहू (पूर्व सांसद महासमुंद लोकसभा), सहसंयोजक प्रीतपाल बेलचंदन की प्रमुख रूप से उपस्थिति में एवम् जिला अध्यक्ष महेश वर्मा जी की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई है।

बैठक में जिला महामंत्री बिजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष भिलाई विधानसभा संयोजक योगेंद्र सिंह, सहसंयोजक के गणपति, जिला कोषाध्यक्ष विनोद सिंह,पश्चिम मंडल अध्यक्ष तिलकराज यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजानंद बंछोर,खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष एस एन सिंह, भिलाई विधानसभा विस्तारक हेमंत खैरवार एवम् तीनो मंडल के बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।बैठक प्रभारी चंदूलाल साहू(पूर्व सांसद महासमुंद) ने बूथ अध्यक्ष से संवाद किया और कार्यों की समीक्षा की और आगे रूपरेखा बनाने के लिए निर्देशित किया। वही लोकसभा सहसंयोजक प्रीतपाल बेलचन्दन ने बूथ अध्यक्षों को चुनाव को नीचे स्तर पे पहुंचाने के लिए मार्गदर्शन किया और कार्यों को समय पे पूरा करने निर्देशित किया।
भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने तीनों मंडल के बूथ अध्यक्ष की उपस्थिति ली और प्रचार प्रसार , सामग्री और वोटर लिस्ट संबंधी कार्यों के बारे में बताया और समय पे कार्यों को पूरा कराने मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया और 22 अप्रैल को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा जी की सभा के लिए तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।
