डोंगरगांव में आमसभा को संबोधित करने पहुंची प्रियंका गांधी….

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग
डोंगरगांव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी विशाल आमसभा को संबोधित कर वापसी के लिए हेलीपैड पहुंची वहां पहुंचकर दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने स्वागत किया उन्हें श्रीमती प्रियंका गांधी ने महावीर जयंती की बधाई दी और कहा आप तो युवा महापौर हो दुर्ग वासियों की सेवा करें।

हेलीपैड में स्वागत करने वालों में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद, दुर्ग लोकसभा के प्रभारी पदम कोठारी, राजनांदगांव के ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन,धीरज मेश्राम, सचिन जैन उपस्थित थे।
