शत प्रतिशत मतदान को लेकर शहर की जनता के बीच पहुंच मांगा समर्थन…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग
दुर्ग लोकसभा में 7 मई को होने वाले चुनाव में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं जिसे देखते हुए दोनों ही दलों के प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार के लिए आम जनता की बीच पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं,,, जहां एक और भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने आम जनता की बीच पहुंचकर चाय पर चर्चा शुरू की वही उन्होंने टक्कर देने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज गंजपारा प्रसिद्ध होटल गोकुल चाय पोहा की दुकान में चाय पोहा बाट कर प्रचार प्रसार कर लोगो से वोट की अपील की।
इस दौरान वहा मौजूद रही शहर की आम जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी को अपने बीच पाकर काफी उत्साह महसूस किया इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने भाजपा की सरकार पर निशाना साधते हुए बेरोजगारी,युवाओं का शोषण और सविधान पर बात करते हुए कांग्रेस को चुनने और कांग्रेस की सरकार बनाने शहर की जनता से आशीर्वाद मांगा।
।
