oplus_0
हजरत बाबा सैय्यद अब्दुल रहमान शाह काबुली के 72 वे उर्स पाक मनाने को लेकर सालाना उर्सपाक कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा की उपस्थित में बैठक आहूत की गई जिसमे बाबा के उर्स को कामयाब बनाने चर्चा की गई..

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजरत बाबा सैय्यद अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलेह का उर्स पाक बेहद ही शान ओ शौकत के साथ मनाने सालाना उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा की अगुवाई में कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा बैठक आहूत की गई जिसमे इस वर्ष बाबा साहब के 72 उर्स मनाने को लेकर चर्चा की गई।

गौरतलब है की दुर्ग के पुराना बस स्टैंड स्तिथ दरगाह में हजरत बाबा सैय्यद अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलेह के 72 वे उर्स पाक के अवसर पर इस बार कमेटी द्वारा पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमे 29 मई को शाही संदल खादीमे आस्ताना के घर से निकाल उर्स का आगाज किया जाएगा जिसके बाद 30,31और 1जून को कव्वाली का शानदार जंगी मुकाबला का आयोजन किया गया है जिसमे तीनो दिन देश के नामिगिरामी कव्वाल और फनकारों के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी,इसके साथ ही उर्स के आखिरी दिन 2जून को कूल की फातिहा के बाद कार्यक्रम की समाप्ति की जाएगी।


शानदार तीन दिनों तक रहेगा कव्वाली का जंगी मुकाबला…

चर्चा में बताया गया की इस वर्ष शानदार कव्वाली का जंगी मुकाबला तीन दिनों तक रहेगा जिसमे पहले दिन से शहर के श्रोताओं के मनोरंजन के लिए पूरा ख्याल रखा गया है।
पहले दिन 30 मई गुरुवार की रात 10 बजे से इदरीश साबरी चिश्ती का जंगी मुकाबला ओवेश जाहिद नाजा से कराया जा रहा है..
दूसरे दिन 31 मई शुक्रवार की रात अजीम नाज़ा का मुकाबला अनीस नवाब के साथ होगा..
तीसरे दिन 1जून की रात जुनैद सुलतानी का जंगी मुकाबला मुराद आतिश के साथ होगा…

इसके साथ ही उर्स पाक के अंतिम दिन 2 जून की सुबह कूल की फातिहा की रस्म अदा की जाएगी।
