oplus_0
मकस कहानिया पत्रिका के बैनरतले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया जिसमे शायर नवेद रज़ा दुर्गवी का उनके जन्मदिन के खास अवसर पर सम्मान से नवाजा गया वही इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ही नहीं अन्य राज्यों से कवि शायर बड़ी में शामिल हुए है…

श्री रामजी के ननिहाल धान के कटोरा छत्तीसगढ़ प्रदेश में राष्ट्रीय मकस कहानिका हिंदी पत्रिका महिला कल्याण समिति ढोरी, बोकारो झारखंड एवम् मकस कहानिका छत्तीसगढ़ अध्याय के बैनरतले भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन दुर्ग के गंजपारा स्तिथ कमला मोटर्स कैलाश बरमेचा जी के सभा कक्ष में आयोजित किया गया जिसमे बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ से ही नहीं अन्य राज्यों से शायर,साहित्यकार और कवि शामिल हुए।
इस दौरान मन का संचालन करते डॉ. रौनक जमाल अंतराष्ट्रीय अफसाना निगार उर्दू हिन्दी अंग्रेजी के अदीब ने अपनी शायराना अंदाज में सभा में उपस्थित सभी कवियों और शायरों के बीच अपनी बात रखी इस दौरान मंच पर उपस्थित कैलाश बरमेचा, नवेद रजा दुर्गवी,श्याम कुंवर भारती,उत्तम चंद भंडारी,नरेंद्र वैष्णव सक्ति,जुवेश चंद दास का सम्मान किया गया।


गौरतलब है की इस अवसर पर शायर और कवि नवेद रजा दुर्गवी को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया वही इस अवसर पर छत्तीसगढ़ और बाहर राज्यों से आए कवि, शायरों ने फूलो से सम्मान कर सिफास नामा से नवाजा गया इस दौरान मंच पर कैलाश बरमेचा, छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी मकस कहानिका प्रधान संपादक श्याम कुंवर भारती,रौनक जमाल, उत्तम चंद भंडारी,नरेंद्र वैष्णव सक्ति,जुवेश चंद दास,मुमताज भाई,सहित अन्य लोगो ने शायर और कवि नवेद रजा का तहेदिल से इस्तकबाल कर सम्मान किया।
इस दौरान शायर और कवि नवेद रजा दुर्गवी को राष्ट्रीय सम्मान के साथ ही उनका जन्मदिन होने पर इस खास अवसर पर सभी उपस्थित अतिथियों के द्वारा केक काटकर खुशियां बाटी गई वही कार्यक्रम के आखिर में पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस दौरान नवेद रजा की मां और बहन ने भी गुलदस्ता भेट किया वही नावेद की मां ने गले लगकर बेटे को दिया आशीर्वाद।







