सोखता गड्डों की संख्या बढ़ाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग
जल संरक्षण की दिशा में जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम गाड़ाडीह, जनपद पंचायत पाटन में दुर्ग का आयोजन 10 जून को किया गया। इसके मद्देनजर कलेक्टर सुश्री ऋृचा प्रकाश चैधरी के निर्देशानुसार इसका जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम गाड़ाडीह में आयोजित होगा। इसके साथ ही जल प्रहरी श्री नीरज वानखेड़े, स्व प्रेरणा से पानी बचाने के लिए स्ट्रक्चर निर्माण करने वालों तथा एनआईटी टीम का सम्मान किया जाएगा। भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के दौरान आयोजित गतिविधियों पर रिपोर्ट प्रेषित किये जाने के निर्देश हैं,जिसके लिए 5 जून 2024 से 12 जून 2024 के मध्य निर्मित सोखता गड्डों की संख्या बढ़ाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया है, जिसके तहत ग्राम पंचायत गाड़ाडीह में कार्यक्रम किया गया।

इसी कड़ी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन द्वारा बताया गया है कि भू-जल को रिचार्ज करने एवं जल भराव को लंबे अवधि तक रोकने में सोक पिट एवं वाटर हार्वेस्टिंग संरचना मदद करता है। वर्षा जल के प्रभावी प्रबंधन के लिये उपयुक्त स्थानों की पहचान कर सभी सार्वजनिक नलकूप/हैण्डपम्प के पास सोक पिट का निर्माण तथा सार्वजनिक पक्का भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग संरचना बनाने के लिये आमजन ग्राम पंचायतों गाड़ाडीह में नारी शक्ति से जल शक्ति का अभियान चलाकर भू-जल को प्रोत्साहित प्रोत्साहित किया गया।

पर्यावरण संबंधी बच्चों द्वारा माॅडल का जल संरक्षण के संबंध में माॅडल आर्ट बनाया गया पेंटींग, रंगोली, लुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण के लिए प्रेरीत किया गया है। इस दिशा में गांव के ग्रामीणों को जल प्रहरी श्री नीरज वानखेड़े, स्व प्रेरणा रैन वाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा के जल को संग्रह करने के लिए गांव घरों में एकत्रित करने का सरल तरीका बताया गया जिससे वर्षा का जल सीधे भू जल संग्रह किया जा सके आने वाले भविष्य में वर्षा के जल को सुरक्षित कर जल संकट का निदान किया जा सकता है।) रैली, वॉल पेंटिंग सहित पर्यावरण के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर उपस्थितों द्वारा पर्यावरण की रक्षा करने और जल संरक्षण संबंधी शपथ भी ली गई। स्वच्छ ग्राम हरित ग्राम सप्ताह में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करे रहें। जिले के सभी प्रत्येक ग्राम पंचायत में आज जल संरक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह के ग्राम पंचायत पर्यावरण को सरंक्षण के कार्य का विषय में ग्रामीणों को को जानकारी दिया गया। जिसमेें मजदूरों को कैसे वर्षा से पूर्ण एक-एक बूद जल सरक्ष्ंाण करना है।

इस कडी में भू -जल का रिचार्ज करने एवं जल भराव को लंबे अवधि तक रोकने में सोक पीठ एवं वाटर हार्वेस्ंिटंग सरंचना मदद करता है। वर्षा जल के प्रभावी प्रंबंधमन के लिये उपयुक्त सथनों की पहचान कर सभी सार्वजनिक नल कूप/हैण्डपम्प के पास सोक पिट का निर्माण तथा सार्वजनिक पक्का भवनों में वाटर हार्वेसिटंग सरंचना बनाने के लिए ग्राम पंचायत विशेष रैली कार्यक्रम व चैपाल का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार दिवस के उपलक्ष्य में रोजगार देना व रोजगार से संबंधित शिकायतों का निराकरण कर रहें साथ ही ग्राम पंचायत कैसे स्वच्छ एवं बूंद-बूद जल को बचाने का मोहिम भी चलाया जा रहा है।
गाड़ाड़ीह में जल संरक्षण हेतु नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान
पाटन ब्लाक में जल संरक्षण हेतु नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान का आयोजन ग्राम पंचायत गाड़ाडीह में किया गया, कार्यक्रम में जिला पंचायत और ब्लाक स्तर के अधिकारीगण उपस्थित होकर ग्रामीणों को जल संरक्षण हेतु प्रेरित किए, इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग श्री अश्वनी देवांगन द्वारा ग्रामीणों को जल के महत्व को समझाते हुए बताया कि आज वैज्ञानिक दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलास कर रहे हैं तो सबसे पहले पानी ढूंढ रहे हैं क्योंकि बिना जल के कहीं पर भी जीवन संभव ही नहीं है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पाटन श्री मुकेश कोठारी द्वारा बताया गया कि ना सिर्फ हम मनुष्यों का बल्कि पशु पक्षी पेड़ पौधे और सभी जीव जो इस दुनिया में जीवित रहते हैं उसके लिए जल ही जीवन है इसलिए इसका संरक्षण आवश्यक है। ग्राम पंचायत की सरपंच श्री मनीष वर्मा द्वारा बताया गया कि आज इस गर्मी के समय में जगह जगह पर पेयजल की किल्लत हो रही है पशु पक्षी पानी के आभाव से मर रहे हैं, पानी के लिए लड़ाई हो रही है, यदि हम वर्षा जल का उचित रूप से संरक्षण कर लेंगे तो निश्चित ही इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। कार्यक्रम में छोटे बच्चो और महिलाओं द्वारा भी भागीदारी लेकर नाटक और कविता के माध्यम से जल संरक्षण के महत्व को समझाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी को जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाया गया।
महाराष्ट्र से जल संवर्धन की जानकारी देने के लिए नीरज वानखेड़ा की टीम द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा करने की कोशिश की। बच्चो के कार्यक्रम को प्रोत्साहित करते हुए मंचस्थ अधिकारीयों द्वारा उन्हें पुरुष्कृत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती डालिमलता नाग ने बताया कि पाटन ब्लाक के विभिन्न ग्रामों में इस प्रकार का जल संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम कराया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र कुमार साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अरिदीप ढीढी अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पाटन श्वेता यादव, पीआरओ रीता चाटे, प्रदीप चंद्राकर उपसरपंच टोपेंद्र वर्मा, तकनीकी सहायक लीना देवांगन, रोजगार सहायक मोहन ठाकुर, देवकुमार वर्मा गुमान नायक ठाकुर राम साहू दीप्ति चंद्राकर चंचल ज्योति कल्याणी बंजारे दुलेश्वरी देशमुख चमेली साहू वेदराम बारले विनोद कौशिक नरेश प्रवीण शर्मा सहित अधिक संख्या में ग्रामवासी, बुजुर्ग, स्व सहायता समूह की महिलाए मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित रहे।
