Oplus_131072
निगम आयुक्त के निर्देशानुसार बरसते पानी मे भी नही रुका राजस्व वसूली अभियान का अमला 14 व्यापारियों से संपर्क कर दुकान/मकान का टैक्स जमा करने किया गया प्रेरित….

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग
नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर के निर्देशानुसार राजस्व वसूली को लेकर पिछले 3 दिनों से अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में आज भी सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोईर के नेतृत्व में रात को बरसते पानी के बीच इंदिरा मार्केट क्षेत्र के व्यापारियों के पास जाकर टैक्स की राशि जमा करने प्रेरित किया गया। इस दौरान कुल 14 व्यापारियों से संपर्क कर दुकान और मकान का टैक्स जमा करने बोला गया है।
व्यापारियों ने भी इस अभियान का स्वागत किया। दो दिवस के भीतर पूरा टैक्स निगम को जमा करने का आश्वासन दिया है। टैक्स वसूली के दौरान निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक गुमानसिंग निर्मलकर, लक्ष्य गोईर, शिवा परिहार,अनिल करिहार, मिथुन सोनवानी, सत्येंद्र यादव, दीपक साहू इत्यादि उपस्थित थे।
