लगातार हो रही बारिश से शिवनाथ नदी में जल स्तर बढ़ने लगा, जिला प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील…
द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
कंट्रोल रूम दुर्ग के सुचना के अनुसार थाना अंजोरा ग्राम चंगोरी में स्थित ईटा भट्टा जो कि शिवनाथ नदी के किनारे में स्थित फँसे 10 लोगों की सूचना पर तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से एस.डी.आर.एफ की टीम रवाना किया गया और घटनास्थल पहुंचकर कड़ी मशक्कत के साथ एसडीआरएफ के जवानों द्वारा 12 महिला/पुरुष/बच्चे भी शामिल हैं जिनका बचाव कार्य कर स्थानीय व्यक्तियों को सौंपा गया।

गौरतलब है कि दुर्ग के अंजोरा थाना ग्राम चंगोरी में मंगलवार की रात शिवनाथ नदी का जल स्तर बढ़ जाने से ईटा भट्टा में काम कर मजदुरो के फस जाने की सुचना जैसे ही एसडीआरएफ दुर्ग को मिली जिसके बाद जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में ईश्वर खरे एवं एसडीआरएफ टीम के जवानों बड़ी ही सजकता से गांव में फसे लोगो को सुरक्छित स्थान पहुंचाया।
