माँ की भक्ति में शक्ति , साधना और आराधना का महा पर्व है नवरात्रि…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
शारदीय नवरात्रि के पावन महाष्टमी पर्व पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली, मरोदा और भिलाई क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माँ जगत जननी माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।






विधायक ने अपने भ्रमण की शुरुआत रिसाली क्षेत्र से की। यहाँ उन्होंने लक्ष्मी नगर, इस्पात नगर, प्रगति नगर शिव मंदिर के पास, जय माँ तारा खेल एवं सांस्कृतिक मंच प्रगति नगर, नबरुण कल्याण समिति बंगाली दुर्गा प्रगति नगर, रूआबांधा सेक्टर और वार्ड-06 बंगाली दुर्गा पंडाल में विराजमान माता रानी के दर्शन किये।
इसके पश्चात मरोदा क्षेत्र अंतर्गत नेवई भाठा, सरस्वती नगर, शिव नगर एवं माँ नारायणी शीतला मंदिर समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।भिलाई में उन्होंने नव युवक दुर्गा उत्सव समिति पुराना टावर धरह सेक्टर-01, सेक्टर-07 दुर्गा पंडाल एवं सिविक सेंटर भिलाई दुर्गा पंडाल पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया।
नवरात्रि में गरबा और डांडिया सिर्फ नृत्य नहीं है, यह माँ की भक्ति में शक्ति की आराधना है…

गरबा-डांडिया उत्सव का लिया आनंद सभी पंडालों में आयोजित भव्य गरबा, डांडिया नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधायक ने आनंद लिया और समितियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि “महाष्टमी का दिन माँ की शक्ति का प्रतीक है। आज रिसाली से लेकर मरोदा और भिलाई तक जहाँ-जहाँ गया, हर पंडाल में माँ के प्रति भक्तों का अटूट विश्वास और उत्साह देखने को मिला।”
“नवरात्रि में गरबा और डांडिया सिर्फ नृत्य नहीं है, यह माँ की भक्ति में शक्ति की आराधना है। हमारे छत्तीसगढ़ की धरती पर बंगाली समाज सहित सभी समाजों द्वारा इतने सुंदर और भव्य पंडालों की स्थापना कर माँ की सेवा करना, हमारी संस्कृति और एकता का सबसे बड़ा उदाहरण है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को जीवंत रखते हैं।”
“मैं माँ जगत जननी से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी कृपा से हमारे दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।”इस दौरान सभी पंडालों में आयोजक समितियों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
===
