“गरबा केवल नृत्य नहीं है, यह शक्ति की भक्ति है, यह हमारी माताओं-बहनों और बेटियों की शक्ति का प्रतीक है।”
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg/रिसाली
दशहरा मैदान, रिसाली में आदर्श सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंडल द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित भव्य रास गरबा के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। मां जगतजननीय जगदम्बा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश वाशियो को सुख समृद्धि की कामना किया और विजया दशमी पर्व शुभकामनाएं दी
विधायक ललित चंद्राकर ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले डांडिया ग्रुप को चेक, नगद राशि व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।






अपने उद्बोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि “माँ दुर्गा की आराधना, गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों और उल्लासपूर्ण वातावरण ने इस आयोजन को विशेष बना दिया है। मैं आदर्श सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंडल को बधाई देता हूँ जिन्होंने नवरात्रि के 9 दिनों तक इतने सुंदर और अनुशासित तरीके से इस गरबा महोत्सव का आयोजन किया।”
सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को सहेजने के साथ ही युवा पीढ़ी को संस्कारों और सामाजिक एकता से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं- विधायक ललित चंद्राकर

“ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को सहेजने के साथ ही युवा पीढ़ी को संस्कारों और सामाजिक एकता से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। गरबा केवल नृत्य नहीं है, यह शक्ति की भक्ति है, यह हमारी माताओं-बहनों और बेटियों की शक्ति का प्रतीक है। आज यहाँ जिस ऊर्जा और उत्साह के साथ हमारे युवाओं ने भाग लिया, वह देखकर गर्व की अनुभूति हुई।”
“इस सफल आयोजन के लिए आदर्श सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मैं हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।”
आयोजक पार्षद मनीष यादव ने कहा कि “आदर्श सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंडल पिछले कई वर्षों से दशहरा मैदान में रास गरबा का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष भी आप सभी के सहयोग से 9 दिनों तक यह आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ।”
“मैं हमारे मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर हमारे आयोजन में आकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही रिसाली की जनता, हमारी माताएं-बहनें, युवा साथी और हमारे मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूँ जिनके सहयोग के बिना यह सफल आयोजन संभव नहीं था।”
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, जिला पंचायत सभापति श्रद्धा साहू, OBC मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी, मंडल उपाध्यक्ष सविता महिलांग, गेंदलाल वर्मा, भूपेन्द्र बॉबी दास, विक्की यादव, दुर्गेश यादव, आदर्श सिंग, विक्की सिंग, क्षीतिज हिरवानी, संदीप गोलू, तेजस्वी सोनवानी, पार्वती कुर्रे, आशी साहू, कुमुद दास, राकेश कुमार वर्मा एवं पुराण देशमुख सहित अन्य गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
===

