
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg/मरोदा
शारदीय नवरात्रि के नवमी के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने टंकी मरोदा स्थित प्रसिद्ध माँ कल्याणी शीतला मंदिर में पहुंचकर माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।






इस अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित भव्य भंडारे में विधायक ने स्वयं श्रद्धालुओं को अपने हाथों से महाप्रसादी वितरित की एवं स्वयं भी प्रसादी ग्रहण की।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि माँ कल्याणी शीतला से प्रार्थना है कि सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। जय माता दी!

इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष शैलेन्द्र शेंडे, मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक अरुण वर्मा, संतोष चंद्राकर, समाजसेवी सोनू राम सिंग, रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, वार्ड पार्षद विधि यादव, सरिता देवांगन, मंडल उपाध्यक्ष अजीत चौधरी, सविता महिलांग, प्रमोद साहू, पूनमचंद सपहा, अमन शर्मा, हिमांशु चंद्राकर, परमेश्वर महिलांग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
===
