महापौर ने कहा कोरोना काल के दौरान कर्मचारियों ने दिन-रात नागरिकों की सेवा की और अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाया

TheCityReport@durg. दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल ने दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया, वही नगर निगम में भी माता लक्ष्मी का पूजा-अर्चना कर शहर की सुख समृद्धि के लिए कामना की गई। इसी कड़ी में महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपने कक्ष पर नगर निगम कर्मचारियों के साथ दिवाली का त्योहार मनाकर मिठाई व उपहार का किया वितरण और सभी को दीपावली,गोवर्धन पूजा और गौठान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर,उद्यान प्रभारी अनिल सिंह,सचिव शरद रतनाकर,महापौर निज सहायक प्रकाश अहीर,संतोष मिश्रा,शशिकान्त यादव,रवि यादव,परमेश्वर,मानिकपुरी सहित आदि मौजूद थे।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि दीपावली विनम्रता और करुणा का त्यौहार है. इस त्यौहार पर हम सब मिलकर एक दूसरे के साथ खुशिया बांटते हैं. निगम परिवार मेरे अहम सदस्य हैं, इसलिए हमने दिवाली के त्यौहार को कर्मचारियों के साथ मनाया।

महापौर ने कहा कोरोना काल के दौरान कर्मचारियों ने दिन-रात नागरिकों की सेवा की और अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाया. हम सभी जानते हैं, कि निगम के कर्मचारी सुबह हमारे उठने से पहले ही अपने-अपने कार्यों में लग जाते हैं।महापौर ने दीपोत्सव के महान पर्व दीपावली की अपनी हार्दिक शुभकामनाएं क्षेत्र के नागरिकों को दी है।

वही जनसंपर्क विभाग के राजू बक्शी ने बताया कि इस अवसर पर महापौर ने बधाई देते हुए कहा है कि दीपावली का यह महान पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्य, शांति, ऐश्वर्य एवं ढेरों खुशियां लेकर आएं, आप स्वस्थ रहें, आपका जीवन धन-धान्य से परिपूर्ण हो, आप सबके लिए दीपावली का यह महान पर्व अत्यंत शुभकारी व सुख-शांति प्रदाता हो।

साथ ही उन्होने अपील करते हुए कहा है कि दीपावली के इस महोत्सव को पूरी गरिमा व उत्साह के साथ मनाएं,ज्वलनशील पदार्थो से बच्चों को दूर रखें, तेज आवाज पैदा करने वाले पटाखों से दूरी बनाएं, उनके उपयोग से बचें। शासन प्रशासन द्वारा इस संबंध में जारी गाईड लाईन का पालन करें।
