अंजुमन उर्दू स्कूल नुरुसब्बा हॉल में नौजवानों को मेमोन्टो और सार्टिफिकेट देकर किया सम्मानित…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग/ रायपुर

गुलामाने मौला अली के 165 नौजवानों ने मोहर्रम के अवसर पर हुए आयोजन में किया रक्तदान, उन्हें आज अंजुमन उर्दू स्कूल नुरुसब्बा हॉल में रक्तदान करने वालो नौजवानों को मेमोन्टो और सार्टिफिकेट कार्यक्रम में मेहमाने खुसूसी जनाब दरगाह हज़रत सैय्यद शेर अली आगा के सज्जादा नशीन नईम अशरफी रिजवी साहब,पूर्व सीरत अध्यक्ष नोमान अकरम साहब हुसैनी सेना अध्यक्ष जनाब राहिल रउफी साहब, सैय्यद मोहम्मद अशरफ साहब,इरफान जिलानी साहब ने दिया। और इन नौजवानों को मुस्लिम समाज की ओर से जरूरतमंदों के लिए बेहतरीन ऐतिहासिक 165 लोगो के द्वारा रक्तदान करने पर मुबारकबाद दी, वही इस सफल प्रोग्राम के लिए रोमिन मेमन, नूर मोहम्मद और उनके साथियों को इस नेक काम के लिए मुबारकबाद दी।
