30 महिलाएं एवं बच्चियों को सिलाई, कढ़ाई, का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी द्वारा वितरण किया गया…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग/भिलाई
छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी ने कैम्प नं. 1 में विगत 22 वर्षों से चल रहे श्रीमति सोनिया गांधी निःशुल्क सिलाई कढ़ाई केन्द्र में हर 4 महीने में ट्रेनिग प्राप्त महिलाओं, बच्चियों का परीक्षा ले कर प्रमाण पत्र दिया जाता है यह क्रम पिछले 22 वर्ष से लगातार चल रहा है।
श्रीमति सोनिया गांधी निःशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र में केम्प नं. 1 के आसपास के वार्डो से लगभग आजतक 4000 महिलाएं एवं बच्चियां ट्रेंनिग ले चुकी है उसी क्रम में आज भी 30 महिलाएं एवं बच्चियों को सिलाई, कढ़ाई, का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी द्वारा वितरण किया गया छोटी बाई, पी.लक्ष्मी, अनिता कुर्रे, रेणुबाला सेटटी, मुस्कान यादव, कविता यादव, साकक्षी कुमारी, सिमरन कौर, प्रिती साहू, प्राची सेठी, सिमरन चैहान, खुशी, फारीन निषाद, अंजली, प्रिती कुमारी, श्यामा, रीना, बिंदु, सुनीता, विजय लाक्ष्मी, परवीन निशा, विधी गुप्ता, माधुरी साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष समयलाल साहू ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन भिलाई तेलगू समाज के अध्यक्ष बी. जोगाराव, बाबूराव, पी.मुरहरी, टी लोकनाथ, जी सुनीता मेडम, श्यामा मेडम, रीना अकिल खान उपस्थित थे अतः में पूर्व पार्षद स्वर्गीय श्रीमति भानुमति जिसके प्रयासों से श्रीमति सोनिया गांधी निःशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ हुआ और आज तक संचालित है जिन्हे 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित किया।
