
द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
सरयूपारी छत्तीसगढ़ी महिला ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष संगीता शर्मा और सचिव किरण मिश्रा बनाई गई है। समाज के महिला इकाई का यह चुनाव लूचकी तालाब स्थित ब्राह्मण समाज भवन में संरक्षक भारती दुबे एवं पूर्व अध्यक्ष अनीता पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
नवीन कार्यकारिणी में संरक्षक का दायित्व भारती दुबे और अनीता पांडेय संभालेंगे। सह सचिव रानी उपाध्याय, कोषाध्यक्ष तनु मिश्रा,
सह कोषाध्यक्ष ममता तिवारी चुनी गई है।
विशेषसलाहकर शकुंतला चौबे व शीला चौबे बनाए गए हैं। इसी प्रकार सांस्कृतिक सचिव सुषमा तिवारी, राजेश्वरी मिश्रा, संगीता मिश्रा, रंजना शर्मा, प्रशिला शर्मा, श्वेता शुक्ला, संगठन सचिव विजय लक्ष्मी दुबे,मंजूलता मिश्रा, दुलारी शर्मा, अनीता दीवान, ममता पांडे, मीडिया प्रभारी मिली शर्मा, सपना शर्मा, धार्मिक कार्यक्रम प्रभारी आशा चौबे, भारती दीवान, प्रभा शर्मा बनाई गई है।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशा शर्मा, आरती दीवान, ज्योति उपाध्याय, मंजू शुक्ला, मीना शर्मा, निधि शर्मा, सीमा शर्मा, मंजू दीवान, आभा शर्मा, नीलू पांडे, तारिणी दीवान, सीमा तिवारी को शमिल किया गया है। नवीन कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 वर्ष का होगा। चुनावी प्रक्रिया में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
नवीन कार्यकारिणी के चुनाव से ब्राह्मण समाज में उत्साह का माहौल है। फलस्वरुप पदाधिकारियो और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाईयो का ताता लगा हुआ है।
