
द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
अल मदद सोसाइटी और अल्पसंख्यक समिति ने सेक्टर-7 मेंटेनेंस ऑफिस के पास ध्वजारोहण किया। वही कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद लक्ष्मीपति राजू थे। साथ ही इस अवसर पर अल मदद सोसाइटी और अल्पसंख्यक समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा जन जनजागरूकता की मुहिम चलाई गई।
अल मदद सोसाइटी में मरोदा बस्ती की बच्चियों को बुलाकर उन्हें मासिक धर्म से संबंधित जानकारी दी और सेनेटरी पैड का निशुल्क वितरण किया।इस दौरान बच्चों के बीच खेलकूद और महिलाओं के लिए भी मनोरंजन खेल का आयोजन किया गया।
आयोजन में अल मदद सोसाइटी की ओर से अंजुम अली अध्यक्ष, कौसर खान सचिव, फरहीन, निलोफर खान, शबाना सिद्दीकी, शाहीन, फरीदा अली, सीमा खान, जुल्फी, नाज, नाहिदा, दिलशाद, शमा जलाल, नरगिस, रुखसाना शिरीन, लीना तजमीन, रेहाना और अल्प संख्यक समिति के फराज़ अहमद (अध्यक्ष), अमानुल्ला खान (सचिव), कुतुब खान (कोषाध्यक्ष) और रफीक खान (संरक्षक) सहित अन्य लोग मौजूद थे।
