
द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट की ओर से जामा मस्जिद सेक्टर-6 के मुस्लिम कम्युनिटी हॉल के सामने हर साल की तरह इस साल भी जश्ने आजादी पूरी शानो-शौकत से मनाया गया।
जिसमें संयुक्त रूप से ट्रस्ट के सदर जमील अहमद,सेक्रेट्री मिर्ज़ा अशरफ बेग और इमाम हाफिज इकबाल अंजुम ने तिरंगा झंडा फहराया। साथ ही राष्ट्र गान के बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जंग-ए-आजादी, आजादी के दीवानों और उनकी कुर्बानियों पर अपनी बात रखी। साथ ही इस अवसर पर देशभक्ति के गीतों के साथ बच्चों और बड़ों को मिठाई व नाश्ता आदि वितरित किया गया।
इस मौके पर ट्रस्ट के आसिम बेग,अब्दुल हफीज़,वजी अहमद,सैयद हुसैन,सैयद आतिफ अली,जमील कुरैशी, हमीदुल्लाह सिद्दीकी, नसीम खान,शमशेर खान,एम एच सिद्दीकी,अलीम सिद्दीकी, शाहिद खान,रफीक खान, इफ्तिखार खान, हनीफ खान,वहीद खान, तहूर पवार,जफर जावेद, अजहर रोमी, इब्राहिम हुसैन, शमीम खान, मुर्तुजा हुसैन, इमरान खान, मुमताज अली, जुल्फिकार अली, फतेह मोहम्मद, सज्जाद खान,शमशुद्दीन,साहिल अनवर, फैजान हसन,ज़मीर शेख, सादात खान और इज्जत अली के सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने अपनी भागीदारी दी।
