Oplus_0
बाबा रामदेव मन्दिर गंजपारा को हुए 50 वर्ष पूर्ण धूमधाम से मनेगा 12 दिन का स्वर्ण महोत्सव…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग
द्वारकाधीश अवतार बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव भादवा सुदी दूज बुधवार 4 सितंबर से प्रारंभ होकर भादवा सुदी बारस रविवार 15 सितंबर 2024 तक धूमधाम से मनाया जाएगा। बाबा रामदेव मन्दिर गंजपारा की प्राण प्रतिष्ठा को 50 वाँ वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष बाबा रामदेव जन्मोत्सव स्वर्ण महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
अमृत कथा की कलश वा शोभा यात्रा एवं ध्वज यात्रा निकली जाएगी…
इस महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन धार्मिक आयोजन किये जायेंगे जिसमें बुधवार 4 सितम्बर को 3:30 बजे अमृत कथा की कलश वा शोभा यात्रा एवं ध्वज यात्रा श्री राम मंदिर गांधी चौक से श्री बाबा रामदेव मंदिर गंजपारा ध्वजारोहण एवं महाआरती संध्या 6:30 बजे मंदिर निर्माण के आधार स्तंभों का सम्मान एवं वंदन संध्या 7:30 बजे श्री बाबा रामदेव जी की नव दिवसीय संगीतमय अमृतकथा रात्रि 8:30 से 11:30 तक 4 सितंबर 2024 से 12 सितंबर 2024 तक होगी जिसके कथावाचक श्रध्देय श्रीश्यामदेव जी शास्त्री वृंदावन है।
बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव छप्पन भोग पालना पूजन महाआरती…
वही इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रीमाहेश्वरी पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष अशोक राठी ने बताया कि कथा में प्रतिदिन बाबा रामदेव जी के जीवन के अलग-अलग लीला एवं परचा का वर्णन किया जाएगा जिसके अंतर्गत 4 सितंबर गणेश पूजन कथा प्रारंभ एवं हरजी भाटी का परचा 5 सितंबर राजस्थान की महिमा, तंवर वंश वर्णन रणसीजी की कथा 6 सितंबर अजमाल जी का विवाह पोकरणगढ़ की स्थापना एवं लाछाबाई सुगना बाई का विवाह..
7 सितंबर बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव छप्पन भोग पालना पूजन महाआरती 8 सितंबर माता मैणादे को परचा दरजी को परचा भैरव राक्षस वध 9 सितंबर लाखा बंजारा को परचा डाली बाई का जन्म रुणिचा स्थापना, राज्याभिषेक 10 सितंबर पीरों को परचा नेतलदे का जन्म 11 सितंबर रामदेव जी का विवाह उत्सव हल्दी मेहंदी ब्यावला 12 सितंबर सासू मां को परचा भानु को परचा, बानिया बोयता को परचा, भाभी को परचा, डाली बाई की समाधि, श्री रामदेव जी की समाधि, हरबुजी को परचा, दल्ला सेठ को परचा एवं कथा का विश्राम होगा।
बाबा रामदेव बाबा जी की का अभिषेक होगा…
वही इस धार्मिक आयोजन की श्रृंखला में दूज से ग्यारस तक प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे बाबा रामदेव बाबा जी की का अभिषेक होगा। साथ ही 13 सितम्बर को ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी जो कि श्री राधा कृष्ण मंदिर महेश नगर से श्री बाबा रामदेव मंदिर गंजपारा पहुंचेगी। 13 सितंबर को सन्ध्या 6:45 बजे छप्पन भोग एवं श्रृंगार दर्शन एवं रात्रि 9:00 सुप्रसिद्ध भजन गायक देवेंद्र पनवर झालावाड़ राजस्थान की भजन संध्या का आयोजन होगा।
बाबा रामदेव मंदिर गंजपारा दुर्ग से निकली जाएगी भव्य शोभायात्रा…
14 सितंबर को संध्या 6:30 बजे बाबा रामदेव मंदिर गंजपारा दुर्ग से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कि शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः बाबा रामदेव मंदिर गंजपारा दुर्ग पहुंचेगी। 15 सितंबर को सुंदर काण्ड सवामनी वा महाप्रसादी का आयोजन किया गया है।
आयोजन को भव्य बनाने हेतु श्री माहेश्वरी पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष अशोक राठी , सचिव डॉ शंकर दम्माणी,महिला मण्डल अध्यक्ष नीतू गाँधी,सचिव अंजली लाखोटिया,युवा संगठन अध्यक्ष लोकेश भुतड़ा एवं सचिव यश सोमानी सहित सभी पदाधिकारी,बाबा रामदेव मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश मनमोहन राठी एवं सभी पदाधिकारी,संयोजक मनोज राठी , सहसंयोजक मनोज भुतड़ा सहित द्वारकाधीश अवतार बाबा रामदेव की आराधना करने वाले सभी समाज के बाबा रामदेव के भक्तगण पूर्ण आस्था व श्रद्धा से परिश्रम कर रहे हैं।
उक्त जानकारी श्री माहेश्वरी पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष अशोक राठी द्वारा दी गई।
+++
