
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग
दुर्ग के महेश कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर समिति द्वारा आयोजित नवधा रामायण पाठ और जन्माष्टमी महोत्सव के तैयारी कों अंतिम रूप देने के लिए सर्व समाज एवं शहर के सम्मानित नागरिकों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें बुधवार 21 अगस्त से गुरुवार 29 अगस्त तक दोपहर 2 से संध्या 6.30 बजे तक नवधा पारायण रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
नवधा रामायण पाठ और जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन…
इस संबंध में श्रीराधाकृष्ण मंदिर उत्सव समिति के संरक्षक चतुरभुज राठी ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बहुत ही भव्य रूप में नवधा रामायण पाठ और जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज 20 अगस्त को रामायण जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो चंडी मंदिर से शाम चार बजे गाजे बाजे बग्गी घोड़ी से निकलकर पंचमुखी हनुमान मंदिर,कंकालीन मंदिर, त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर,राम मंदिर गांधी चौक शनिचरी बाजार,गंजपारा रामदेव मंदिर होते हुए राधाकृष्ण मंदिर महेश नगर जायेगी।
श्री विष्णु महायज्ञ
यज्ञाचार्य आचार्य पं. श्री पवनजी द्विवेदी 21 से 28 अगस्त 2024 प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूर्णाहुति – 28 अगस्त 2024, प्रातः 10.30 बजे
सुंदरकाण्ड एवं सवामणी
गुरुवार, 29 अगस्त 2024, प्रातः 9 बजे से श्री नवधा रामायण पाठ विश्राम के पश्चात् भोजन प्रसादी संध्या 7 बजे से
आपको बता दे कि यह नवधा रामायण पाठ एक विशाल ज्ञान यज्ञ है, जिसमें स्वान्तः सुखाय तथा लोक मंगल के लिए समय, समझ व सामर्थ्य की आहुति आप स्वयं के द्वारा होगी।
जिसमें लगभग 2000 हजार श्रद्धालुओं के श्रीमुख से एक साथ रामचरित मानस का पाठ होगा, इससे प्रत्येक श्रद्धालुओं को अनेको अनेक रामायण पाठ का लाभ मिलता है। अतः सद्भाव एवं आत्मभाव का सर्वत्र विकास हो ऐसी आकांक्षा से आपसे अनुरोध है कि हम सब मिलकर श्री रामचरित मानस का गुणगान करें।
इस दौरान संरक्षक एवं समस्त सदस्यगण श्रीराधाकृष्ण मंदिर उत्सव समिति महेश नगर-दुर्ग ने इस भक्तिमय माहौल में पधारने अपील की है।
++++
