TheCityReport@भिलाई. कंट्रोल से मिली सूचना के अनुसार जेवरा सिरसा थाना अंतर्गत ग्राम बेलौदी शिवनाथ नदी एनीकट में एक व्यक्ति के डूब जाने कि सूचना मिली जिसके बाद हरकत में आए एसडीआरएफ ने तत्काल दुर्ग एसडीआरएफ टीम को घटना स्थल के लिए रवाना किया जहा घटनास्थल पर पहुंच कर टीम ने रेस्क्यू कर पुलिस के सुपुर्द किया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार मृतक थानेन्द्र देवांगन पिता रमेश देवांगन उम्र 24 वर्ष शंकर नगर वार्ड नम्बर 12 निवासी बताया गया वहीं इस रेस्क्यू टीम में दुर्ग एसडीआरएफ टीम के राजू महानंद ,दिलीप ,हबीब खान,विनय यादव,हेमराज मरावी,राजेश यादव, दिनेश चंद्राकर,शकील खान इत्यादि शामिल थे
