TheCityReport@भिलाई. अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग में बुधवार कि रातलगभग 11:55 अग्निशमन कार्यालय की सूचना के अनुसार भिलाई के दो विभिन्न जगहों पर एक साथ आग लगने की सूचना कि जानकारी मिली जिसके बाद सूचना पर अग्निशमन दल की दो गाड़ियों को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया जिसमें एक अग्नि शमन वाहन को छावनी थाना के पीछे फल मंडी के बाज़ू में पेड़ में लगी आग को बुझाया और आग को फल मंडी की ओर बढ़ने से रोका
तो वहीं दूसरी अग्निशमन वाहन से सुपेला थाना के पीछे झाड़ी जंगल में लगी आग को बुझाया गया और झाड़ी जंगल की धुआओं से आस पास की कॉलोनियों पर जो धुआ भरा हुआ था उसे पूर्ण रूप से बुझाकर धुआओं को बंद किया गया। इस अवसर पर अग्निशमन कर्मी एफ प्रवीण बारा , नागेश मारकण्डे ,पराग भोसले, धर्मेंद्र बंजारे ,महेंद्र कुमार चंदेलनगर सैनिक जवान ,डाला राम साहू ,राजेश साहू ,राजू लाल, डीहार देशमुख इत्यादि प्रमुख रूप से मौजूद रह कर दोनों जगहों पर लगी आग पर काबू पाया।
