म्यूल अकाउंट के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने एवं ट्रांसफर करने के मामले में थाना खुर्शीपार पुलिस की कार्रवाई…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
संक्षिप्त विवरण: गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना खुर्शीपार में इंडियन बैंक के 81 खाताधारकों से संबंधित साइबर धोखाधड़ी का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन बैंक खातों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी से प्राप्त राशि को जमा करने तथा आगे ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था।






▪️ इंडियन बैंक के 81 खातों के दुरुपयोग से संबंधित प्रकरण में गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
विवेचना के दौरान सामने आया कि कुछ खाताधारक अपने बैंक खातों को साइबर ठगी में संलिप्त व्यक्तियों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों में ठगी की रकम जमा होने के बाद कमीशन लेकर राशि अन्य खातों में ट्रांसफर की जाती थी। मामले की जांच एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तरुण कुमार गौरव साहू यस्ममीत निखिल नेताम नरगिस बानो को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में पूर्व में 04 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। वर्तमान कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 09 हो गई है।
▪️ आरोपी बैंक खातों के माध्यम से साइबर ठगी की रकम प्राप्त कर कमीशन के बदले आगे ट्रांसफर करने की गतिविधि में संलिप्त पाया गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका): आरोपियों द्वारा बैंक खाते खुलवाकर अथवा अपने खातों का उपयोग साइबर ठगी में संलिप्त व्यक्तियों को करने दिया जाता था। ठगी से प्राप्त रकम इन खातों में जमा कराई जाती थी तथा खाताधारक कमीशन लेकर उक्त राशि को अन्य खातों में ट्रांसफर कर देते थे। इस प्रकार बैंक खातों का उपयोग साइबर अपराध से अर्जित रकम के लेन-देन में किया जाता था।
घटना स्थल: थाना खुर्शीपार, जिला दुर्ग में पंजीबद्ध प्रकरण। साइबर ठगी से संबंधित लेन-देन देश के विभिन्न राज्यों से जुड़ा हुआ है।
▪️ पुलिस द्वारा 05 और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम: 1. तरुण कुमार पिता गंगा प्रसाद कुमार उम्र 40 वर्ष, निवासी बालाजी नगर खुर्शीपार 2. गौरव साहू पिता नूतन साहू उम्र 23 साल पता शंकर नगर थाना मोहन नगर 3. जसमीत पिता उत्तम सिंह उम्र 23 साल पता शिवाजी नगर खुर्शीपार 4. निखिल नेम पिता भानु प्रताप नेम उम्र 22 साल पता एसटीएफ कॉलोनी बघेरा थाना दुर्ग 5. नरगिस बानो पति इरफान अंसारी उम्र 26 साल पता मछली मार्केट खुर्शीपार
सराहनीय कार्य: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी खुर्शीपार निरीक्षक लक्ष्मण केवट एवं हमारा स्टाफ की सरहनी भूमिका रही
▪️ प्रकरण में अपराध क्रमांक 272/2026, धारा 318(2), 318(3) एवं 318(4) 238 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग पुलिस की अपील: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को उपलब्ध न कराएं। कमीशन या अन्य आर्थिक लाभ के लालच में अपना बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग करने के लिए देना साइबर अपराध में संलिप्तता का कारण बन सकता है। अपने खाते में किसी संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिलने पर तत्काल बैंक एवं पुलिस को सूचित करें। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
===
