नगर निगम की टीम को देखकर व्यापारी सिंगल प्लास्टिक को इधर-उधर फेंकने लगे…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@भिलाई
नगर निगम भिलाई द्वारा लगातार सिंगल युज प्लास्टिक पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में आज पावर हाउस सर्कुलर मार्केट में स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के टीम के दुकानों का जायजा लिया।
गौरतलब है कि निगम द्वारा बार-बार समझाईश देने के बाद भी व्यापारी सिंगल युज प्लास्टिक बेच रहे थे। इस दौरान कुल 85 दुकानदानो से सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्यवाही की गयी। इस दौरान अचानक नगर निगम की टीम को देखकर व्यापारी सिंगल प्लास्टिक को इधर-उधर फेंकने लगे कोई कहीं छुपाता,कोई कहीं छुपाता,इतना बचा हुआ था आगे से नहीं बचेंगे यही सब बहाना बना रहे थे।
दुकानों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी और पुराने बासी खाद्य सामग्री को मिलाकर के बेच रहे दुकानदारों को दी चेतावनी…

वही स्वास्थ्य विभाग के टीम के द्वारा बड़ी दुकानों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी और पुराने बासी खाद्य सामग्री को मिलाकर के बेच रहे दुकानदारों को चेतावनी देते हुए जुर्माने की कार्रवाई की गई।
इस दौरान 32 दुकानों पर 32500 रुपये जुर्माना किया गया जिसमें प्रमुख दुकान पॉपुलर प्लास्टिक, मनीष टी कंपनी,पवन पुत्र टी स्टॉल, सिंह ट्रेंडिंग, न्यू भारत प्लास्टिक, रुक्मणी एजेंसी, पवन पुत्र टी कंपनी, दीपक किराना, दुकान एजाज अहमद पावर हाउस, पूजा किराना स्टोर,कृष्ण ट्रेडर्स,संजय चना दुकान, शारदा चना,जैन मार्ट,रामाश्रय गुप्ता, गुप्ता कबाड़ी आदि शामिल है वही 50 से अधिक दुकानों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें का समझाइस दिया गया।
इन होटल में गंदगी पायी गयी…

स्वास्थ्य विभाग की निकली टीम ने नवरंग डेयरी, गुरु नानक बेकरी, बिहार होटल, मां जगदंबा स्वीट्स, शंकर डेयरी, समीर डेयरी के विरूद्ध भी कार्यवाही की। सिंगल यूज प्लास्टिक शासन के आदेशानुसार प्रतिबंधित है यह सबके लिए हानिकारक है और पर्यावरण स्वास्थ्य, सफाई सभी दृष्टिकोण से इसको रखना, इसमें सामग्री बेचना, इसमें रखी गई सामग्री को खाना नुकसानदेह है।
भिलाई महापौर और आयुक्त ने व्यापारियों एवं आम नागरिकों से की अपील…

महापौर नीरज पाल आयुक्त देवेश ध्रुव ने व्यापारियों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए अपील की है कि मौसमी बीमारियों से बचने के लिए साफ सफाई पर ध्यान दें, पानी उबालकर पिए, हाथ धोकर साफ सुथरा भोजन करें। किसी प्रकार का तकलीफ होने पर डॉक्टर से परामर्श लेकर इलाज करवावे। नगर को साफ सुथरा,स्वच्छ रखने के लिए सिंगल प्लास्टिक का उपयोग न करें। कार्रवाई के दौरान जोन के स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, वीरेंद्र बंजारे, हेमंत माझी, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, प्रवीण कुमार, बीरबल बघेल, नरेंद्र भारती, सुरेश पटेल, धन बहादुर सोनी, दानी लाल, सोनू सोनवानी आदि उपस्थित रहे।
