आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोपाल साहू की अनुशंसा पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दुर्ग जिला ( नगरीय निकाय क्षेत्र) के अध्यक्ष श्री संजय सिंह को नियुक्त किया गया है…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोपाल साहू की अनुशंसा पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दुर्ग जिला ( नगरीय निकाय क्षेत्र) के अध्यक्ष श्री संजय सिंह जी को नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर पार्टी कार्यालय पचरीपारा दुर्ग में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा श्री संजय सिंह जी एवं दुर्ग लोकसभा के अध्यक्ष डां.एस.के अग्रवाल जी का फूल मालाओं से स्वागत कर मिठाई वितरण किया गया, इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी।

इस दौरान सभी को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसमें पूरी ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करूँगा और सभी को साथ में लेकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करूँगा। इस दौरान सभी के प्रति उन्होंने आभार भी व्यक्त किया।
