दुर्ग पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूजा करने घर से कल शाम को निकली नाबालिग किशोरी का शव एसडीआरएफ दुर्ग की टीम द्वारा आज सुबह शीतला तालाब से निकाला गया..

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग
इस घटना में पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद ध्रुव ने बताया कि मृतिका भावना सागर उर्फ बेबो पिता दिनेश सागर उम्र 15 वर्ष साकिन सिविल लाइन सर्वेट क्वार्टर के पास घासीदास वार्ड 47 दुर्ग में अपने पिता के साथ रहती थी।
कल शाम को 6:00 बजे के करीब घर से पूजा करने जा रही हूं कह कर निकली थी। उसके बाद देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों के द्वारा खोज शुरु की गई थी।
परंतु आज सुबह दुर्ग गौरवपथ स्तिथ सतरूपा शीतला मंदिर के पीछे शीतला तालाब से उसके शव को एसडीआरएफ की टीम दुर्ग के द्वारा बाहर निकल गया।
इस मामले में श्री धुन ने बताया कि किशोरी पढ़ाई कर रही थी तथा अपने पिता के साथ रहती थी। उसकी मां दूसरी शादी करके उसे छोड़कर जा चुकी थी। जहा मौत के कारण का जांच में खुलासा हो सकेगा।
इस दौरान जिला सेनानी एवं एसडीआरएफ दुर्ग प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर से तत्काल एसडीआरएफ की टीम के डीप डाइविंग अनुभवी जवान इंद्रपाल यादव द्वारा बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। इस दौरान टीम प्रभारी ईश्वर खरे,हेमराज, मोहन, दिलीप एवं भूपेंद्र का सराहनीय योगदान रहा।
