थैलेसीमिया व सिकल सेल की जागरूकता को लेकर 37 छग बटालियन एनसीसी कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाल दिया अपना संदेश…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
एनसीसी कैडेटों ने थैलेसीमिया व सिकल सेल के लिए जागरुकता को लेकर रैली का आगाज किया इस दौरान 37 छग बटालियन एनसीसी दुर्ग के कमान अधिकारी के निर्देशानुसार कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने सेक्टर सात के विभिन्न सड़कों व मार्केट में थैलेसीमिया व सिकल सेल जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आरपी अग्रवाल ने फ्लैग दिखाकर रैली को रवाना किया।

इसी कड़ी में रैली को संचालित कर रहे महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ हरीश कुमार कश्यप ने बताया कि रैली के पूर्व एनसीसी कैडेटों को थैलेसीमिया व सिकल सेल बिमारी क्या है, उसके लक्षण, प्रकार व बचाव के बारे में पूर्ण जानकारी दी तथा बताया कि भारत देश में अब तक लगभग ढाई करोड़ लोग इस बीमारी से प्रभावित है और जन्म लेने वाले शिशुओं में प्रतिवर्ष लगभग दस से पंद्रह हजार इस बीमारी से पीड़ित हैं।

यह बीमारी बहुत खर्चीला है और इससे बचने का सबसे सरल उपाय समय समय पर व विवाह पूर्व अनिवार्य रूप से रक्त परीक्षण कराना है। आपकों बता दे कि इस दौरान रैली में कैडेटों ने मुख्य रूप से थैलीसीमिया, सिकल सेल को हराना है, विवाह पूर्व रक्त परीक्षण कराना है थैलीसीमिया सिकल सेल बीमारी को जड़ से मिटाना है का नारा बुलंद किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कैडेटों ने अपना सक्रिय योगदान दिया।
===
