एक को वहां उपस्थित लोगों ने बचा लिया लेकिन दूसरा बह गया जिसके शव की तलाश कर एसडीआरएफ की टीम ने शव को नदी से निकाल पुलिस के सुपुर्द किया…
शिवनाथ नदी के उरला बेलौदी एनीकट का मामला

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
दुर्ग स्तिथ शिवनाथ नदी के ग्राम उरला बेलौदी एनीकट में दो लोगों की बहने की सूचना आई है जिसमें एक को वहां उपस्थित लोगों ने बचा लिया लेकिन दूसरा नदी के तेज बहाव में बह गया।

जिसकी सुचना पर तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में एसडीआरएफ की टीम को रवाना किया गया। वही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंचकर डीप डाइविंग अनुभवी जवान राजकुमार यादव, नरोत्तम चंदेल,इंद्रपाल यादव द्वारा बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। इस दौरान जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ,टीम प्रभारी धनीराम यादव,हबीब खान,राजू महानंद, चंद्रप्रकाश, चंद्रप्रताप, थानेश्वर, विनय, ओंकार, भानुप्रताप की सराहनीय भूमिका रही।

आपको बता दे कि घटना की जानकारी लगते ही एक्शन में आई एसडीआरएफ की टीम ने नदी में बहे व्यक्ति की तलाश में सुबह से कर रही थी जिसके बाद दोपहर में शव को नदी से बाहर निकाल दुर्ग पुलिस के सुपुर्द किया गया।

इस घटना में मोहन नगर थाना पुलिस के अनुसार ठेकेदारी का काम करके भेड़सर निवासी राजू देशमुख और सियाराम देशमुख वापस अपने घर अपने मोटरसाइकिल एक्टिवा CG 07 AV 0813 मे आ रहे थे। तभी आधा एनीकट पार किए थे और अचानक गाड़ी लहराई और नदी में जा गिरी जिसमे राजू ने रस्सी और कुछ लोगों के सहारे अपनी जान बचाई लेकिन सियाराम अपना जान गवां बैठा। मृतक का नाम सियाराम पिता इंद्रजीत देशमुख उम्र 48 वर्ष साकिन भेड़सर दुर्ग है।
===
