स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत दुर्ग के सुराना कॉलेज ग्राउंड में विधायक, महापौर और आयुक्त ने स्कूली बच्चों को दिलाई स्वच्छता की शपथ इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए…
द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग के सुराना कॉलेज ग्राउंड में मंगलवार को आयोजित किया गया जिसमें विधायक गजेंद्र यादव,महापौर धीरजबाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा एवं प्रधानाध्यापक द्वारा स्कूली बच्चों के साथ अभिभावकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

आपको बता दे की विशेष स्वच्छता अभियान स्वच्छता ही सेवा’कार्यक्रम गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सभी वार्डो में चलाया जा रहा है। जिसमे 17 सितंबर से प्रतिदिन अलग अलग 60 वार्डो के क्षेत्रों में कार्यक्रम चलता रहा।

जिसका आज विभिन्न स्कूलों के सैकडो की संख्या में उपस्थित बच्चों को स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाया गया।इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव व महापौर धीरज बाकलीवाल ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता का महत्व बताया।
