शहर विधायक अरुण वोरा और निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर, पार्षद मीना सिंह के साथ किया निरीक्षण …

TheCityReport@durg. रविवार शाम से मनाई जाने वाले छठ पर्व को लेकर दुर्ग नगर निगम द्वारा तालाबों के घाटों की सफाई की जा रही है, जिसका शहर विधायक अरुण वोरा और निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर, पार्षद मीना सिंह के साथ निरीक्षण किया। गौरतलब है कि आस्था के पर्व छठ को मनाने के लिए श्रद्धालु तालाबों और नदी के घाट में पहुंचकर पूजा अर्चना करते है। नगर निगम द्वारा शहर के तालाबों के घाट की सफाई कर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। जिसका जायजा शहर विधायक अरुण वोरा और आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने लिया। यहां उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर प्रकाश व्यवस्था करने को कहा
