इदिरा मार्केट में पार्किंग व्यवस्थाओं को लेकर अफसरों ने निरीक्षण कर लिया जायजा…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
त्योहारी सीजन में बाजार में होने वाली भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस व निगम के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठकर नगर निगम व पुलिस ने दुर्ग मार्केट के लिए व्यवस्था बनाने रणनीति बनाई।




जिसके तहत वाहनों के लिए पार्किंग बनाए गए हैं साथ ही कुछ मार्गों पर बेरीकेट्स लगना तय किया गया है। दुर्ग में त्योहारी सीजन में बाजार में होने वाली भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस व निगम के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिसके बाद अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर दुर्ग इदिरा मार्केट में वाहनों के लिए पार्किंग बनाए जाएंगे।
त्योहार के मद्देनजर जिला प्रशासन,निगम प्रशासन एवं पुलिस ने की तैयारी, पार्किंग स्थल तय…

इस दौरान सोमवार को आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एसडीएम हरवंश मिरी,ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, तहसीलदार क्षमा यदु, यातायात पुलिस निरीक्षक यशपाल ध्रुव, कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद, छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों व व्यापारियों के साथ मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
अस्थायी पार्किंग के लिए मंथन शुरू,जल्द होगी व्यवस्था…

जिसके अंतर्गत इंदिरा मार्केट व सराफा मार्केट के लिए व्यवस्था बनाई जावेगी। जिसमें व्यापारियों व दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए पुलिस लाइन, महात्मा गांधी स्कूल एवं मारवाड़ी स्कूल मैदान में पार्किंग बनाई गई है। वहीं आम लोगों के लिए सीएसपी कार्यालय परिसर, पशु चिकित्सालय के सामने और शनिचरी बाजार के पास की खाली जमीन पर पार्किंग बनाई गई है।

साथ ही पसरा लगाकर फूल, दीया, मोमबत्ती आदि बेचने वालों के लिए टीबी हास्पिटल के सामने का मैदान एवं इंदिरा मार्केट पार्किंग स्थल आरक्षित रहेगा।
