
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के वार्ड क्रमांक 39 में उद्यानों के संधारण एवं सौंदर्यीकरण कार्य को गति देने के उद्देश्य से 41.37 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर,पर्यावरण विभाग प्रभारी काशीराम कोसरे, एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकर,पार्षद गुलाब वर्मा,मनीष कोठारी,उपअभियंता पंकज साहू सहित वार्ड के नागरिको की उपस्थिति में भूमिपूजन किया।






इस कार्य के पूर्ण होने से शहर के विभिन्न उद्यानों की स्थिति बेहतर होगी तथा नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उद्यानों का संधारण एवं सौंदर्यीकरण होने से बच्चों, बुजुर्गों और परिवारों को सुबह-शाम घूमने, बैठने तथा समय बिताने के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि शहर के विकास के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। उद्यान शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही नागरिकों के स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। इसी उद्देश्य से उद्यानों के संधारण एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि नागरिकों को इनका लाभ मिल सके। नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के लिए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं।
===
