
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद कहा कि प्रदेश में बस किराये में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी आम छत्तीसगढ़िया की जेब पर सीधा डाका है।
उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर दूसरी बार बस किराए में की गई बढ़ोतरी आभार सीधा जनता पर पड़ेगा जिसमें महिलाएं छात्र गरीब वर्ग किसान शामिल है। इस पर सरकार को पुनर्विचार कर जनता को राहत देना चाहिए।






– साधारण बस का किराया 30 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है।
– सेमी-स्लीपर से लेकर लग्जरी बसों तक का सफर अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है।
– स्लीपर, एसी, सेमी-स्लीपर से लेकर लग्जरी बसों में प्रति यात्री 100 से 150 रुपये तक का अतिरिक्त बोझ डाला गया है।
सरकार को चाहिए कि डीजल पर टैक्स कम करें और बसों का परमिट टेक्स रोड टेक्स कम करें जिससे बस मालिकों को भी राहत मिलेगी।
अलताफ अहमद ने कहा कि डीजल के दाम स्थिर होने के बावजूद किराया बढ़ाना समझ से परे है। पहले ही महंगाई, रसोई गैस के दाम, बिजली के बिल से जनता त्रस्त है।
बिजली बिल पर भी सरकार का दोहरा चरित्र…
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने बिजली के दामों में भी भारी वृद्धि की है। कृषि के पंप की बिजली में भी की बढ़ोतरी की गई है। जबकि कांग्रेस की सरकार में 5 साल में केवल 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी और उस दौरान 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू कर जनता को राहत दी गई थी। अब भाजपा सरकार ने बिजली के दाम में 31.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।
पटवारी हड़ताल पर भी घेरा…
प्रदेश में पटवारी तीन सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। पिछले वर्ष भी धान खरीदी शुरू होने पर पहले पटवारी हड़ताल पर गए थे। सरकार हड़ताल की नौबत क्यों आने देती है? भाजपा सरकार को तत्काल हड़ताल समाप्त करानी चाहिए ताकि धान खरीदी प्रभावित न हो।
अलताफ अहमद ने कहा कि कांग्रेस गरीब, मजदूर, किसान और छात्रों के हक की लड़ाई हमेशा लड़ती रही है। सरकार इस जनविरोधी फैसले को तुरंत वापस ले, अन्यथा कांग्रेस जनआंदोलन करेगी।
===
