नगर निगम चुनाव प्रभारी अरूण नायर की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई बैठक सम्पन्न…
द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। जिसको लेकर अब पार्टी से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता योजना बद्ध तरीके से रणनीति बनाकर बैठक कर रहे है।
पार्टी कार्यालय में हुई बैठक

इसी कड़ी में नगर निगम चुनाव प्रभारी श्री अरूण नायर की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई जिसमे दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष – डां.एस के अग्रवाल,दुर्ग जिला (शहर) अध्यक्ष संजय सिंह,पार्टी की प्रदेश सचिव के.ज्योति आर टी आई विंग के प्रदेश अध्यक्ष मेहरबान सिंग

घनश्याम सोनी, रवि साहू, रऊफ अंसारी, मुकेश नायक, अशोक पटवा, दिवाकर ठाकुर, बलदेव साहू, आनंद नरेरा, मनीष मिश्रा पवन गडपायले, सोनू यादव, अजय साहू, रजत पाण्डे, छबिलाल साहू, जीतू निषाद, विनोद साहू, ज्ञानदास मानिकपुरी, धर्मेन्द्र चौधरी उपस्थित रहे।

इस दौरान चरोदा नगर निगम के अंतर्गत होने वाले वार्ड-32 देवबलौदा वार्ड के उपचुनाव हेतु अहिवारा वार्ड अध्यक्ष पंकज तिवारी ने भी देवराज साहू को प्रत्याशी बनाने हेतु पुरजोर मांग किया।

साथ ही बैठक में चुनाव प्रभारी अरुण नायर ने चुनाव लड़ने वाले सभी से अलग अलग चर्चा कर वार्डों की जनसंख्या, पोलिंग बूथ की संख्या, जाति समीकरण, वार्डो की प्रमुख समस्याओं पर जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही क्षेत्र के नागरिको से मिलकर अन्य जानकारी लेने के बाद वार्डों के आरक्षण को देखने के पश्चात भाजपा और कांग्रेस से पहले हम अपने प्रत्याशी घोषित करेंगे।

उक्त बैठक की जानकारी दुर्ग जिला (शहर) अध्यक्ष संजय सिंह ने दी।
