इस मामले में पुलिस अंधविश्वास की आशंका जताते आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग/भिलाई
दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक बड़ा ममला सामने आया जहां एक युवक ने अपनी ही दादी की पहले त्रिशूल मारकर जान ली और इसके बाद दादी के खून से पास में स्थित शिव मंदिर में जाकर भगवान का अभिषेक कर दिया।
आरोपी ने खुद को भी त्रिशूल से चोट पहुंचाई…
इतना ही नहीं आरोपी युवक ने खून से श्री शिवाय नमस्तुभ्यं भी लिख डाला। हालांकि इस दौरान आरोपी ने खुद को भी त्रिशूल से चोट पहुंचाई है जहा मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचा दिया है।
एक ही घर में रहते थे दादी-पोता
आपको बता दे कि मिली जानकारी के अनुसार नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम ननकट्टी में दादी रुकमणी गोस्वामी और उसका पोता गोविंद गोस्वामी अकेले ही एक साथ घर में रहते थे।
शनिवार की शाम पोते ने दादी से बातचीत के दौरान अचानक त्रिशूल से दादी के सिर पर ताबतोड़ वार कर दिया। जिससे बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
शिवमंदिर में जाकर किया खून से अभिषेक
सिर्फ इतना ही नहीं आरोपी पोते ने दादी की हत्या के बाद उसके खून को पास के ही शिव मंदिर ले जाकर शिवलिंग के ऊपर उसी खून से शिवजी का अभिषेक भी कर दिया।
इस घटना के बाद आरोपी ने अभिषेक के लिए खून कम पड़ने पर खूद भी आत्महत्या करने की कोशिश की।
आरोपी का अस्पताल में इलाज जारी
वही घटना की सूचना मिलती है आसपास के लोगोंं ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल पहुंची नंदिनी थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
फिलहाल आरोपी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले में पुलिस ने अंधविश्वास की आशंका जताई है।
नंदिनी टी आई मनीष शर्मा ने बताया कि पोते ने दादी की त्रिशूल से मार कर हत्या कर दी उसके बाद शिवलिंग पर खून चढ़ाया है।आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक है कि नहीं।
+++
