छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत दुर्ग पुलिस एवं DPS दुर्ग द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
मुख्य बिंदु
दिनांक 05.09.2026 को साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत सूर्या मॉल में दुर्ग पुलिस एवं DPS दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर ठगी के नए तरीकों की जानकारी देकर सतर्क एवं जागरूक करना था।



संक्षिप्त विवरण: छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न वर्गों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दुर्ग पुलिस की स्मृति नगर चौकी एवं DPS durg के संयुक्त सहयोग से सूर्या मॉल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में DPS दुर्ग के कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लॉटरी लगने के नाम पर होने वाले फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की उपयोगिता का प्रभावी ढंग से चित्रण किया गया। प्रस्तुति के माध्यम से नागरिकों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के प्रति सावधान रहने तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को OTP किसी के साथ साझा नहीं करने, संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड नहीं करने तथा अनजान लिंक एवं संदिग्ध डिजिटल माध्यमों से सावधान रहने की जानकारी दी गई।
सूर्या मॉल में DPS दुर्ग के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लॉटरी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट एवं साइबर अपराधों के प्रति नागरिकों को जागरूक किया…

कार्यक्रम में स्मृति नगर चौकी प्रभारी अमिता रानी एवं पुलिस टीम के साथ संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। DPS दुर्ग की Director & Principal Ms. Punita Nehru के मार्गदर्शन में विद्यालय के प्रभारी शिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
सूर्या मॉल में उपस्थित सैकड़ों नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की तथा विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक एवं साइबर जागरूकता संदेश की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों एवं विद्यार्थियों द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक रहने तथा OTP साझा नहीं करने, संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड नहीं करने एवं साइबर अपराध की स्थिति में 1930 पर सूचना देने की शपथ ली गई।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर सूचना देने तथा OTP साझा नहीं करने और संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड नहीं करने का संदेश दिया गया…

सराहनीय कार्य: उक्त कार्यक्रम के आयोजन एवं सफल संचालन में स्मृति नगर चौकी प्रभारी अमित अड़ानी , सीएसपी निशांत पाठक एवं चौकी स्मृति नगर की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
DPS दुर्ग की ओर से Director & Principal Ms. Punita Nehru, प्रभारी शिक्षिकाएं Ms. Seema Singh, Ms. Archana Singh Raizada, Ms. Aisha Rehman एवं Ms. Shubhaga Bhatt तथा सहयोगी Ms. Kiran Tiwari, Mr. Mritunjay Nandi एवं Mr. Pankaj Soni का कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
नुक्कड़ नाटक में विद्यार्थियों Aarush Patel, Jhanak Chawda, Joohi Patra, Ishita Mittal, Aadya Tiwari, Suyash Nene, Manya Jain, Aral Purohit, Chirag Goyal, Vivaan Patel एवं Aavi Agrawal द्वारा सहभागिता की गई।
कार्यक्रम में सूर्या मॉल में उपस्थित सैकड़ों नागरिकों ने सहभागिता की तथा विद्यार्थियों की प्रस्तुति एवं साइबर जागरूकता संबंधी संदेश की सराहना करते हुए साइबर सुरक्षा की शपथ ली…
दुर्ग पुलिस की अपील: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। लॉटरी, इनाम, नौकरी, निवेश अथवा अन्य किसी प्रलोभन के नाम पर प्राप्त संदिग्ध कॉल एवं संदेशों से सावधान रहें। किसी भी व्यक्ति द्वारा डिजिटल अरेस्ट के नाम पर भय उत्पन्न कर पैसे की मांग किए जाने पर घबराएं नहीं और तत्काल 1930 पर सूचना दें।
संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड न करें तथा अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर अपराध से बचाव के लिए स्वयं जागरूक रहें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
===
