सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र ग्राम पीपरछेड़ी शिवनाथ नदी ब्रिज के ऊपर से कूद दी जान…
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग
कंट्रोल रूम दुर्ग के सुचना के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र ग्राम पीपरछेड़ी शिवनाथ नदी ब्रिज के ऊपर से किसी व्यक्ति के कूद जाने की सूचना मिली।
जिस पर संज्ञान लेते तत्काल एस.डी.आर.एफ की टीम रवाना होकर घटनास्थल पहुंचकर नदी से कूदे व्यक्ति की तलाश में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति का नाम सुसाइड नोट में सरनेम रंधावा लिखा है जिसकी उम्र 48 वर्ष साकिन दीपक नगर दुर्ग है। जो कि नदी में कूदने से पहले सुसाइड नोट पर लिख कर बताई वजह।

व्यक्ति का नाम सुसाइड नोट में सरनेम रंधावा लिखा है जहा व्यक्ति का नाम रविराज रंधावा पिता के एस रंधावा उम्र 52 साकिन दीपक नगर दुर्ग बताया गया।

इस दौरान डीप डाइविंग अनुभवी जवान धनीराम यादव ,इंद्रपाल यादव,चंद्रप्रताप जँघेल, दिलीप कड़ी मेहनत कर बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस दौरान जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ,टीम प्रभारी धनीराम यादव,इंद्रपाल यादव, चंद्रप्रताप जँघेल, दिलीप, हबीब खान की भूमिका रही।
