राजनीति के विश्वविद्यालय से आज एक सफल मुख्यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के नबर 1 मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश को प्रगति की ओर ले जा रहे है …

TheCityReport@durg. स्वर्गीय वासुदेव चंद्राकर की 15वीं पुण्यतिथि पर मालवीय चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जहां वासुदेव चंद्राकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए गौरतलब है कि स्व वासुदेव चंद्राकर को राजनीति के पुरधा के रुप मे याद किया जाता है जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई आयाम गढ़े और कांग्रेस को नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहे

स्वर्गीय वासुदेव चंद्राकर ने अपने जीवन काल में कई युवाओं को राजनीति के गुर सिखाए जिन के पद चिन्हों पर चलकर कई कांग्रेसी कार्यकर्ता राजनेताओं के पद को सुशोभित कर रहे हैं यही वजह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भी स्वर्गीय वासुदेव चंद्राकर को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं
श्रद्धांजलि सभा में आए हुए लोगो का आभार व्यक्त करती पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर ने स्व दाऊ जी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हे राजनीति का विश्वविद्यालय संबोधित किया जहा आज एक सफल मुख्यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के नबर 1 मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश को प्रगति की ओर ले जा रहे है

स्वर्गीय वासुदेव चंद्राकर की 15 वीं पुण्यतिथि के मौके पर दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा व सभापति राजेश यादव,प्रदीप चौबे,बदरुद्दीन कुरैशी ,प्रतिमा चंद्राकर,लक्ष्मण चंद्राकर,मुकेश चंद्राकर, क्षितिज चंद्राकर, जयंत देशमुख सहित दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे
