शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में पुलिस झण्डा दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का हुआ आयोजन…

TheCityReport@भिलाई. शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में राज्य स्तर पर 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक ”पुलिस झण्डा दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को डॉ. अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर शहीद पुलिस कर्मियों की याद में ”पुलिस झण्डा दिवस एवं ”राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन भिलाई के सिविक सेन्टर भिलाई ट्रैफिक गार्डन में सुबह 7 बजे विश्वास चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर शहीद स्मृति एकता दौड़ प्रारंभ किया गया।

जो ट्रैफिक पार्क से बेरोजगार तिराहा से ग्लोब चौक से मिराज टॉकीज तिराहा से टी.ए.बिल्डिंग होते हुए वापस ट्रैफिक पार्क ,सिविक सेन्टर ,भिलाई में समाप्त किया गया।
इस अवसर पर सतीष ठाकुर, उपपुलिस अधीक्षक (यातायात), निलेश द्विवेदी, उपपुलिस अधीक्षक (लाईन),अनीष सारथी, रक्षित निरीक्षक (यातायात),तृप्ति सिंह, सूबेदार, उपनिरीक्षक बाबूलाल राय, विभिन्न स्कूलों के शिक्षकगण उपस्थित रहे । साथ ही आज के इस दौड़ में संकल्प एकेडमी खम्हरिया, लक्ष्य एकेडमी सेक्टर 7, मडोदा एथलेटिक्स क्लब, एवं कराटे क्लब खुर्सीपार के लगभग 150 धावक दौड़ में शामिल हुए।
