
The City Report News@Chhattisgarh/Bhilai-Durg/जामुल
नगर पालिका परिषद जामुल के अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी है। इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा जामुल मंडल के महामंत्री अनूप राय ने अपनी धर्मपत्नी एकता राय की ओर से अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी में दावेदारी प्रस्तुत करते हुए आवेदन सौंपा।

इस अवसर पर अनूप राय ने जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिला प्रभारी रामजी भारती, मंडल अध्यक्ष प्रशांत (बंटी) गुप्ता, मंडल प्रभारी पूनम शुक्ला एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल को आवेदन सौंपकर पार्टी के समक्ष अपनी दावेदारी रखी।
अनूप राय ने कहा कि यह दावेदारी केवल एक पद प्राप्त करने का प्रयास नहीं, बल्कि संगठन के प्रति वर्षों की निष्ठा, संघर्ष, त्याग और समर्पण के साथ जामुल के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उनका उद्देश्य जामुल को युवा नेतृत्व, नई सोच और सकारात्मक ऊर्जा के साथ विकास की नई दिशा देना है।

उन्होंने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं की भागीदारी बढ़ाना और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना आवश्यक है। पार्टी ने हमेशा संगठन को सर्वोपरि रखने की सीख दी है और वे हर परिस्थिति में पार्टी की विचारधारा एवं संगठन के प्रति समर्पित रहेंगे।
अनूप राय ने कहा कि पद मिले या न मिले, भाजपा के प्रति उनकी निष्ठा अटूट रहेगी। त्याग, तपस्या और समर्पण ही उनकी पहचान है तथा विकसित जामुल का निर्माण उनका लक्ष्य है।
===
