Oplus_131072
ब्रांडेड बीड़ी कंपनी के नाम से डुप्लीकेट बीड़ी बनाने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, नकली होलोग्राम और रैपर के साथ आरोपी गिरफ्तार…

डोंगरगढ़ पुलिस ने डुप्लीकेट बिड़ी तैयार करने वाले के विरूद्ध छापा मार एक बड़ी कार्यवाही की है। आपको बता दे कि आरोपी अन्य कंपनियों के नाम से बिड़ी के बंडल में रैपर चिपकाकर कर मार्केट में बिक्री कर खपाने का कार्य करता था इस दौरान मौके पर पहुंच पुलिस ने बिक्री करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी बीडी बनाने वाले स्थानीय कारीगरों से बिड़ी खरीदकर गोला बिडी कंपनी के नाम से रैपर लगाकर बिक्री करते थे।
आरोपी दूसरे कंपनी के नाम से बीड़ी पैक कर मार्केट में बिक्री करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार…
आपको बता दे कि मणीलाल दयाल एण्ड कंपनी निर्मित गोला बिड़ी वर्कर्स जतीन मिरानी निवासी सदर बाजार धमतरी ने 26 अक्तूबर को थाना डोंगरगढ़ में शिकायत किया था साथ ही कहा था कि दंतेश्वरी पारा में हमारे कंपनी के अनुरूप अवैध रूप से डुप्लीकेट बिड़ी का पैकेट तैयार कर विक्रय किया जा रहा है।
जिसकी सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा दंतेश्वरी पारा में रेड कार्यवाही कर आरोपी रविन्द्र साकरे पिता गैंदलाल सांकरे उम्र 42 साल निवासी दंतेश्वरी पारा वार्ड न. 02 डोंगरगढ़ के पास से गोला बिड़ी का रैपर लगा हुआ 687 कट्टा बिड़ी, गोला बिड़ी बिना लेबल लगे 20 कट्टा, गोला बिड़ी का रैपर कागज का 150 नग मनोहर बिड़ी लेबल लगा हुआ- 07 कट्टा, मनोहर बिड़ी बिना लेबल लगा हुआ 20 कट्टा, मनोहर बिड़ी का कागज का बड़ा पुड़ा का रैपर- 2500 नग, मनोहर बिड़ी का लैबल 48 बंडल प्रत्येक बंडल में 500 नग लेबल, मनोहर बिड़ी का कागज का छोटा रैपर 500 नग, 345 बादशाही बीड़ी का लेबल ३00 नग, 345 पुड़ा नग एवं मनोहर बिड़ी का होलो ग्राम 4 पन्ना प्रत्येक पन्ना में 42-42 नग जप्त किया गया।
वही मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रविन्द्र साखरे से पुछताछ करने पर कोई वैध कागजात का नहीं होना एवं स्थानीय जगहों से बिड़ी खरीद कर उसे पैक कर बाजार में बिक्री करना बताने पर आरोपी के द्वारा धारा 318 (4) बीएनएस एवं कॉपी राईट अधि. 1999 की धारा 63 के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
+++
