यादव मात्रृ शक्तियों द्वारा गौ माता को कोहड़ा,कोचाई,पूड़ी,बरा,मेवा-मिस्ठान व रितुफल खिलाकर गौ माता का विधी-विधान से पूजा अर्चना किया…
द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज के तत्वावधान में गोवर्धन पूजा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस दौरान वार्ड क्रमांक 24 आमदी वार्ड दीपक नगर दुर्ग में राऊत बाजा के धून में यादवों द्वारा पारंपरिक दोहे का पाठ कर घूम-घूम कर छम छम नृत्य कर रहे थे।
वहीं यादव मात्रृ शक्तियों द्वारा गौ माता को कोहड़ा,कोचाई, पूड़ी,बरा,मेवा मिस्ठान व रितु फल खिलाकर गौ माता का विधी विधान से पूजा अर्चना किया गया। वहीं पर यादवों द्वारा गौ माता को सोहाई बांध कर गौ माता का आर्शीवाद लिया।
इस अवसर पर हमारे यादव समाज के गहिरा गुरु श्री राजेश यादव जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि, यादव श्रेष्ठ जगतगुरु भगवान श्री कृष्ण का गोवर्धन धारण हम सभी को यह शिक्षा प्रदान करता है कि संगठन में शक्ति होती है संगठित समाज सभी क्षेत्रों में यश,गौरव व सम्मान पाता है।
भगवान् श्री कृष्ण के नेतृत्व में ही भारत सोने की चिड़िया कहलाता रहा है…

द्वापरयुग में भगवान श्री कृष्ण का गोवर्धन धारण करना जानदार व शानदार उदाहरण है, अभी वर्तमान में हमें भी कसी हुई मुठ्ठी की तरह एक हो पुनः भारत को विश्वगुरु के गुरु गद्दी में आसिन कराने सामुहिक प्रयास द्वापर कि तर्ज़ पर करना होगा भगवान् श्री कृष्ण के नेतृत्व में ही भारत सोने की चिड़िया कहलाता रहा है।
आज हमें अपने बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार जरूर प्रदान करें जिससे हमारे परंपरागत सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण व संवर्धन कर सकें,आज भी जब तक गोवर्धन पूजा यादव नहीं करते, छत्तीसगढ़ के पंडीत उपवास रखते,गौ माता को सोहाई व खिचड़ी खिलाने के उपरान्त बाहवन या पंडित भोजन ग्रहण करते हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज के संरक्षक श्री प्राण यादव जी,श्री केदार यादव जी,श्री किशुन लाल यादव जी,प्रदेश अध्यक्ष श्री हर्ष यादव जी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री उमराव यादव जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री ललित अग्रवाल जी, पार्षद श्री नरेश तेजवानी जी, कमलेश यादव,दुर्ग समाजवादी पार्टी विधायक छाया श्री ब्रजेश कुमार यादव जी,राजकुमार यादव जी,शोभीतराम यादव जी, श्री कृष्णा भगवान मंदीर अहीर समाज रायपुरा ट्रस्ट की कार्य कारणी सदस्य श्रीमती करूणा यादव, श्रीमती वर्षा रितु यादव, श्रीमती त्रिवेणी यादव, राघवेन्द्र सिंह यादव सहित यादव समाज के सदस्य व पदाधिकारीगण सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गोवर्धन पूजा उपरांत गौलक्षमी के गोबर का तिलक कर बड़ों का आर्शीवाद लिया वही छोटे को आशीर्वाद देने की वर्षों परंपरा का निर्वाह किया गया, तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
—
