लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर दुर्ग भाजपा ने उनकी प्रतिमा मे माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर पहुंचे दुर्ग सांसद विजय बघेल ने प्रतिमा दुर्दशा को देखते हुए कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना…
TheCityReport@durg. लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को मनाई गई इस दिन को पूरे भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसी कड़ी मे दुर्ग के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता द्वारा दुर्ग स्तिथ पटेल चौक पर पहुंच उन्हे श्रद्धांजलि दी,,
वहीं इस अवसर पर पहुंचे दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल कि प्रतिमा मे माल्यार्पण से पहले प्रतिमा कि दुर्दशा देख नाराजग़ी जताई साथ ही पहले उन्होंने प्रतिमा पर पानी डलवाकर साफ करवाया उसके बाद सभी भाजपाइयों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल कि जयंती को याद करते हुए जयकारे लगाते प्रतिमा मे माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी, वही इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते दुर्ग सांसद ने प्रदेश कि कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते अपनी बात कहीं
