आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के संयुक्त मंच ने दुर्ग के हिंदी भवन के सामने एक दिवसीय संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद कि साथ ही अपनी 6 सूत्री लंबित मांगों को पूर्ण करने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना…

TheCityReport@durg. शासकीय योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पिछले लंबे समय से अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं इसी की कड़ी में सोमवार को अपने तीसरे चरण के आंदोलन में दुर्ग संभाग आयुक्त के दफ्तर के सामने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रदेश कि कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा साथ ही अपनी मांग को लेकर आगामी चुनाव में अगनबाडियो महिलाओं कि ताकत दिखाने कि चेतवानी भी दी
वहीं आज इस धरना प्रदर्शन में दुर्ग संभाग सहित बस्तर व सरगुजा जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने साफ कर दिया कि अगर समय रहते प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया तो आने वाले समय में प्रदेश सरकार को उनके विरोध का सामना करना पड़ेगा
अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के संयुक्त मंच ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम दुर्ग जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा और अपनी लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण करने की मांग की।
